फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good news for students who seeking career in B Tech

बीटेक में करियर बनाने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी

Thu, 30 May 2019 11:42 AM IST
प्रशांत कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 30 May 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Good news for students who seeking career in B Tech
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) कानपुर की एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को बीटेक के लिए शैक्षिक योग्यता में बड़ा बदलाव किया है। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने की। अब फिजिक्स, मैथ्स के साथ बायोलॉजी से 12वीं की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं भी यहां से बीटेक कर सकेंगे। यही नहीं फिजिक्स, मैथ्स के साथ किसी ऑप्शनल विषय यानी कंप्यूटर साइंस या अन्य विषय लेकर 12वीं करने वाले भी बीटेक के लिए एलिजबिल होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी तक यहां से वही छात्र बीटेक कर सकते थे, जिन्होंने 12वीं की पढ़ाई फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ की थी। लेकिन इस फैसले के बाद केमिस्ट्री की जगह अन्य विषय लेने वाले छात्रों को भी मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा काउंसिल ने ट्रांसक्रिप्ट शुल्क कम कर दिया है। पहली ट्रांसक्रिप्ट लेने पर छात्र को पूर्व की तरह 250 रुपये देने होंगे, लेकिन इसके बाद अगर कोई ट्रांसक्रिप्ट लेता है तो उसके लिए 150 रुपये ही देने होंगे। अभी तक इसके लिए भी 250 रुपये ही वसूले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक में अब 617 सीटों पर मिलेगा एडमिशन

एकेडमिक काउंसिल ने बीटेक, एमटेक, एमसीए और पीएचडी पाठ्यक्रमों में गरीब सवर्ण आरक्षण (ईडब्ल्यूएस कोटे) भी लागू कर दिया गया है। इसके चलते पीएचडी छोड़ बाकी सभी की सीटों में बढ़ोतरी हुई है। रजिस्ट्रार प्रो. मनोज शुक्ला ने बताया कि बीटेक में जो सीटें पहले 478 थीं, अब वह 617 हो गई हैं। इसी तरह एमटेक में 106 से बढ़कर 131 और एमसीए में 60 से 74 सीटें हो गई हैं।

12 जून से करें एमसीए के लिए आवेदन
विश्वविद्यालय से एमसीए करने के लिए निमसेट क्वालीफाई कर चुके छात्र-छात्राएं 12 जून से विवि की पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसमें बीएससी, बीएससी ऑनर्स, बीसीए, बीआईटी, बीवोक (कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशंस) के छात्र अर्ह होंगे। स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत या फिर 6.5 सीजीपीए अंक होना चाहिए। 15 जून से ऑनलाइन च्वाइस लॉक करने की ऑप्शन भर सकेंगे। पहले राउंउ की काउंसलिंग एक जुलाई से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed