{"_id":"5ec6dbaa8ebc3e908a718036","slug":"gold-growup-4500-rupee-in-two-month-kanpur-news-knp561370810","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदार नहीं, फिर भी सोना साढ़े चार हजार रुपये महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदार नहीं, फिर भी सोना साढ़े चार हजार रुपये महंगा
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण सोना-चांदी की कोई बड़ी खरीदारी नहीं हो रही है। इसके बाद भी भाव रिकॉर्ड तेजी बना रहे हैं। लगभग दो माह में चांदी 9150 रुपये किलो और सोना साढ़े चार हजार रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हो गया। गुरुवार को सोना 46800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 47650 रुपये किलो रही।
21 मार्च को सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 42300 रुपये थे। इसी दिन चांदी का भाव 38500 रुपये प्रति किलो था। इन दो महीनों में लॉकडाउन के चलते सराफा बंद चल रहा था। इसके बाद भी भावों में खासी तेजी आ चुकी है। सोना साढ़े चार लाख रुपये किलो महंगा हो गया है।
उप्र सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र जैन और महामंत्री राम किशोर मिश्रा ने बताया कि जिन देशों में सोना-चांदी की खदानें हैं या जहां से इन धातुओं का आयात होता है। उन सभी जगहों पर कोरोना फैला हुआ है। चीन, यूरोपीय देश, अमेरिका, लैटिन अमेरिकी देशों से सोना-चांदी आता है। इसके अलावा हर देश में सोने का भंडारण बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में आर्थिक गतिविधियां ठप सी हैं। इसके चलते ही दोनों धातुओं के भाव में जबरदस्त तेजी है, जबकि लॉकडाउन में इन उत्पादों की बिक्री ठप रही है। आगे भी इसमें तेजी से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
मार्च के में ये थे भाव
दिन सोना चांदी
18 मार्च 41300 37800
19 मार्च 41550 37400
20 मार्च 42350 39500
नोट: सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव प्रति किलो में हैं। उप्र सराफा एसोसिएशन की ओर से जारी हाजिर भाव हैं।