फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gold and silver fell face down... sellers ran backwards

Kanpur News: औंधेमुंह गिरा सोना-चांदी... उलटे पैर दौड़े बेचने वाले

Sat, 31 Jan 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver fell face down... sellers ran backwards
कानपुर। सोने-चांदी के दाम में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक दिन में ही चांदी के दाम में प्रति किलो 50 हजार रुपये की कमी आ गई जबकि सोने के भाव प्रति 10 ग्राम सात हजार रुपये कम हो गए। चांदी का भाव प्रति किलो 3,50,000 रुपये हो गया। सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,75,000 रुपये के स्तर पर आ गए। इसके कारण बाजार में अचानक सोना-चांदी बेचने वाले पहुंच गए। उन्हें डर है कि आगे भाव और गिर सकता है।
विज्ञापन

एक दिन पहले चांदी का भाव प्रति किलो 4,00,000 रुपये और सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,82,000 रुपये हो गया था। भावों में गिरावट से सराफा बाजार में खलबली मच गई। इसके चलते कारोबारियों ने नए सौदे रोक दिए। सोने-चांदी के दाम नए साल की शुरुआत से ही तेजी से बढ़ रहे थे और हर दिन नए-नए रिकाॅर्ड बना रहे थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती अस्थिरता से आने वाले समय में भावों में तेजी का ही अनुमान जताया जा रहा था।
विज्ञापन

2025 में भावों के मामले में लखपति होने वाली चांदी ने 11 महीने में ही नए रिकाॅर्ड बना डाले। 14 फरवरी 2025 को चांदी का भाव प्रति किलो 1,00,400 रुपये था। अब इसका भाव 3,50,000 रुपये हो गया। भावों में तेजी से निवेशक मालामाल हो गए थे लेकिन अब तेज गिरावट से उनमें डर आ गया। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि सोना-चांदी के दाम में लगातार तेजी आ रही थी। बाजार में नया ग्राहक बहुत अधिक नहीं था जबकि पुराना सोना-चांदी बेचने वाले ज्यादा आ रहे थे। हालांकि सहालगी सीजन की खरीदारी भी बाजार में दिखने लगी है। उन्होंने बताया कि सोना-चांदी के भावों में तेजी के बाद गिरावट आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा का कहना है कि भावों में जितनी तेजी चल रही थी, उसके अनुपात में गिरावट आनी थी। शुक्रवार को बाजार में गिरावट आने के बाद कारोबारियों ने नए सौदे रोक दिए। इसके अलावा पुराना निवेश करने वाले भावों में कमी आने के अनुमान से इनको बेचने के लिए पहुंच गए। अब बाजार में 60 प्रतिशत खरीदार हैं जबकि 40 प्रतिशत बेचने वाले हैं। शहर में सामान्य दिनों में 35 किलो सोना और 1000-1500 किलो चांदी बिकती है। भावों में तेजी के चलते कारोबार धीमा चल रहा था।

साेना-चांदी के भाव

तारीख चांदी सोना
19 जनवरी 3,01,000 1,47,900
20 जनवरी 3,22,000 1,52,000

21 जनवरी 3,30,000 1,60,000
22 जनवरी 3,15,500 1,56,250
23 जनवरी 3,27,000 1,58,700
24 जनवरी 3,37,000 1,62,500

27 जनवरी 3,58,500 1,64,400

28 जनवरी 3,74,000 1,71,500

29 जनवरी 4,00,000 1,82,000
29 जनवरी 3,50,000 1,75,000
नोट: सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में (उप्र सराफा एसोसिएशन के अनुसार)। 25 और 26 जनवरी को बाजार बंद था।

------

सोना-चांदी के भाव बीते पांच सालों के 29 जनवरी के अनुसार



साल चांदी सोना



2021 66900 50650



2022 63500 49550



2023 68300 57700

2024 73650 64300

2025 92300 82250



-----



चांदी के बढ़ते भाव



14 फरवरी 2025 1,00,400



3 अक्तूबर 2025 1,50,000



15 दिसबंर 2025 2,00,000



06 जनवरी 2026 2,50,000

19 जनवरी 2026 3,00,000

27 जनवरी 2026 3,58,500

29 जनवरी 2026 4,00,000
29 जनवरी 2026 3,50,000
---------

नोट: सभी भाव उप्र सराफा एसोसिएशन के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed