{"_id":"6804056c45ad78e3960fd835","slug":"gold-and-silver-are-in-abundance-jewelry-has-become-scarce-in-gifts-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1079315-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सोना-चांदी भर रहा दम... नेग में गहने हो गए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सोना-चांदी भर रहा दम... नेग में गहने हो गए कम
विज्ञापन
केस 1: पीरोड निवासी सुरेश द्विवेदी की बेटे की शादी 14 अप्रैल को थी। बहू की मुंह दिखाई 16 को हुई। नाते-रिश्तेदारों ने शगुन के तौर पर नकदी भेंट दी। वहीं, बेटे को कलेवा में जो तय था, उसके अतिरिक्त अंगूठी नहीं मिली। उपहार में नकद रुपये ही मिले।
केस 2: लालबंगला में रहने वाले दिनेश त्रिपाठी की बेटी की शादी में दूल्हे को कलेवा में उपहार स्वरूप सिर्फ नकदी मिली। इसके अलावा बेटी को मुंह दिखाई में भी अधिकांश महिलाओं ने नकद रुपये ही दिए। कुछ रिश्तेदारों ने ही चांदी के सिक्के और पायल दी।
अमित अवस्थी
कानपुर। शादियों का सीजन चल रहा है, लेकिन सोने-चांदी में चल रही महंगाई ने इसमें नया ट्रेंड ला दिया है। जिन रस्मों में पहले सोने-चांदी के उपहार दिए जाते थे। अब वहां पर नोट दिए जा रहे हैं। दुल्हन की मुंह दिखाई और कलेवा में लोग नकद रुपये दे रहे हैं। 1100 से 11 हजार रुपये सबसे ज्यादा दिए जा रहे हैं। पहले दुल्हन को झुमकी, बाली, अंगूठी, पायल सबसे ज्यादा दिए जाते थे, लेकिन जिस बजट में ये नेग दिया जा रहा है, उसमें अब एक ग्राम की अंगूठी भी नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
सोने के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है। शनिवार को इसके भाव 98200 हजार प्रति दस ग्राम हो गए। चांदी के भाव में उठापटक चल रही है। इसके बाद भी भाव बहुत ज्यादा हैं। भावों में तेजी के चलते बाजार में सन्नाटा सा चल रहा है। सोने के दाम आसमान पर पहुंचने के बाद अब हल्की ज्वैलरी भी खरीदना लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। जानकारों के मुताबिक शादी समारोह में दी जाने वाली ज्वैलरी के साथ रस्मों के लिए भी लोग खरीद में कटौती कर रहे हैं। इन रस्मों के लिए लोगों का 10-20 हजार तक का बजट होता है। सोना-चांदी इतना महंगा है कि इतनी रकम में एक ग्राम से ज्यादा कीमत का सोने का गहना नहीं आ पाएगा।
कानपुर महानगर बुलियन एंड सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा ने बताया कि सामान्य दिनों में शहर में 40-50 किलो सोने के गहनों-बुलियन की बिक्री होती थी, जो अब पांच से 10 किलो रह गई है। रस्मों में लिए खरीदे जाने वाले गहनों में भी 50 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सोने-चांदी के भाव
तिथि सोना चांदी
08 अप्रैल 90,600 92,600
09 अप्रैल 92,300 93,400
10 अप्रैल 93,850 94,500
11 अप्रैल 95,800 95,500
12 अप्रैल 96,200 97,500
14 अप्रैल 96,000 98,400
15 अप्रैल 95,700 98,000
16 अप्रैल 97,200 99,450
17 अप्रैल 97,700 98,400
18 अप्रैल 98000 98,350
19 अप्रैल 98200 98,400
नोट : सोने के भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में (उप्र सराफा एसोसिएशन के अनुसार)। (13 अप्रैल को बाजार बंद था)