फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Give information about Illegal liquor and get reward

मिलावटी शराब की जानकारी दें और पाएं इनाम

Sat, 02 Jun 2018 05:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 Jun 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
Give information about Illegal liquor and get reward
डेमो पिक
कानपुर के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि मिलावटी और नकली शराब बनाने वालों की जानकारी देने वाले लोगों को 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। उनके नाम गोपनीय रखे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने आबकारी अधिनियम में संशोधन कर एक नई धारा 68 जोड़ी है। इसमें नकली और मिलावटी शराब बनाने वालों को मृत्यु दंड की सजा रखी गई है।
विज्ञापन


मिलावटी और नकली शराब के विरोध में बिठूर स्थित रानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर आयोजित जागरुकता रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाई। इससे पहले लोगों से जिलाधिकारी ने कहा कि नकली शराब की बड़ी खेप पकड़वाने वालों को ज्यादा राशि इनाम में दी जाएगी। शासन ने नकली शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। यह धंधा करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मिलावटी शराब बनाने वालों के खिलाफ महिलाएं एकजुट हो जाएं

Give information about Illegal liquor and get reward
डेमो पिक
विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि नकली और मिलावटी शराब बनाने वालों के खिलाफ महिलाएं एकजुट हो जाएं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। रैली बिठूर में कई स्थानों पर घूमी।

डीएम ने जूठे गिलास उठा डस्टबिन में डाले
जागरुगता रैली कार्यक्रम स्थल रानी लक्ष्मी बाई चौराहे पर कुछ लोगों ने प्लास्टिक के गिलासों में पानी पीकर सड़क पर फेंक दिए थे। यह देख जिलाधिकारी ने कुछ जूठे गिलास उठाए और डस्टबिन में डाल दिए। यह देख लोगों ने भी जूठे गिलास उठाकर डस्टबिन में डालना शुरू कर दिया। जिलाधिकारी ने लोगों से कहा कि इस तरह गंदगी न फैलाएं। प्लास्टिक के गिलास या अन्य वस्तुएं प्रयोग में न लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed