फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girls top in getting gold medals in HBTU convocation, boys top in getting degrees

Kanpur News: एचबीटीयू के दीक्षांत में स्वर्ण पदक पाने में छात्राएं अव्वल, उपाधियों में छात्र

Wed, 17 Sep 2025 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Girls top in getting gold medals in HBTU convocation, boys top in getting degrees
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में हुए दाखिले में भले ही छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले 22 फीसदी ही हो, लेकिन सर्वोच्च स्वर्ण पदक पाने में उन्होंने छात्रों को पछाड़ दिया है। 18 स्वर्ण पदकों में छात्राओं को 10 और छात्रों को आठ मिले हैं। हालांकि कुल पदक पाने में छात्र आगे रहे हैं। 50 पदकों में 27 छात्रों को और 23 छात्राओं को दिए जाएंगे।
विज्ञापन



एचबीटीयू में 19 सितंबर को दीक्षांत समारोह होगा। इसमें 699 छात्र और 316 छात्राओं को कुल 1015 उपाधियां दी जाएंगी। दीक्षांत की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी और मुख्य अतिथि संस्थान के पूर्व छात्र और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूप रहेंगे।
विज्ञापन



मंगलवार को संस्थान में आयोजित बैठक में कुलपति प्रो. समशेर ने बताया कि 9.3 सीजीपीए पाने वाली जनरलगंज निवासी बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा पंखुड़ी गुप्ता को कुलाधिपति स्वर्ण सहित तीन पदक मिलेंगे। पहली बार प्रमोद चतुर्वेदी स्मृति विशिष्ट पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शुरुआत 1952 केमिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र प्रमोद की स्मृति में उनके बेटे की ओर से की गई है। पंखुड़ी को इस पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। पदक के साथ 40 हजार का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। कुलाधिपति रजत पदक 9.3 सीजीपीए पाने वाले अभय कुमार यादव और कुलाधिपति कांस्य पदक 9.1 सीजीपीए पाने वाले उत्कर्ष अग्रवाल को दिया जाएगा।


प्रो. समशेर ने बताया कि समारोह में उपलब्धियों के आधार पर 14 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। तीन शिक्षकों को मंच पर बुलाकर कुलाधिपति स्वयं सम्मानित करेंगी। इस बार मानद उपाधि नहीं दी जाएगी। दीक्षोत्सव के विजेताओं को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा। औरैया की 100 आंगनबाड़ी को किट का वितरण किया जाएगा। मौके पर प्रो. वीसी, प्रो. दीप्तिक परमार, कुलसचिव डॉ. अमित राठौर, प्रो. ललित कुमार सिंह, प्रो. प्रवीण पांडेय शामिल रहे।



इन शिक्षकों को मिलेगा सम्मान

केमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. आशीष कपूर, प्रो. एके राठौर, डॉ. एसवीएआर शास्त्री, डॉ. आदर्श कुमार आर्या, डॉ. शीना गौतम, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के प्रो. प्रभात वर्मा, प्लास्टिक टेक्नोलॉजी के प्रो. दीपक श्रीवास्तव, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रो. विनय प्रताप सिंह, प्रो. एसकेएस यादव, प्रो. राजेश कुमार वर्मा, केमिस्ट्री के डॉ. संतोष कुमार, डॉ. संतोष कुमार, बायोकेमिकल इंजीनियरिंग के डॉ. श्रवण कुमार और फिजिक्स के डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता सम्मानित किए जाएंगे।


इनका होगा शुभारंभ
प्रो. समशेर ने बताया कि दीक्षांत में 1999 के बैच की ओर से दी गई एंबुलेंस, 115 सीटर छात्रावास, तीन प्रयोगशालाओं, बैडमिंटन कोर्ट, ई-ऑफिस का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा फूड टेक्नोलॉजी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ होगा।




विवि में आज लगेगा रक्तदान शिविर
पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर विवि में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान टीबी के 100 मरीजों को पोषक पोटली दी जाएगा और रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed