फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girlfriend refused to come home, boyfriend hanged himself after making a video call

Kanpur: प्रेमिका ने घर पर आने से किया इन्कार, वीडियो कॉल कर फंदे पर झूला प्रेमी, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 10 Jul 2024 03:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Jul 2024 03:43 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आसिफ के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Girlfriend refused to come home, boyfriend hanged himself after making a video call
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर कलां में मंगलवार को प्रेमिका के घर आने से इन्कार करने से नाराज छात्र ने उसे वीडियो कॉल किया और फंदे से लटक गया। प्रेमिका भागती हुई घर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से छात्र को कल्याणपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मूलरूप से उन्नाव बांगरमऊ निवासी आसिफ (20) कल्याणपुर कलां स्थित गायत्री मंदिर के पीछे संतोष सिंह के मकान में एक साल से किराये पर रह रहा था। वह राजकीय आईटीआई से मैकेनिकल की पढ़ाई कर रहा था। आधा किलोमीटर दूर उसकी प्रेमिका भी किराये पर रहकर एक कॉलेज से जीएनएम की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन

युवती के आसिफ से दो साल से प्रेम संबंध थे और उसके कमरे में आना-जाना था। मंगलवार सुबह आसिफ ने प्रेमिका को कमरे में बुलाया लेकिन उसने कोचिंग जाने की बात कहकर मना कर दिया। इसके बाद भी आसिफ कॉल करता रहा और न आने पर जान देने की धमकी देता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही कॉल उठाई, आसिफ फंदा लगाता दिखा
दोपहर में घर वापस आने पर आसिफ की तीन वीडियो कॉल देखी। जब तक वह कॉलबैक करती, आसिफ की अगली वीडियो कॉल आ गई। उसने जैसे ही कॉल उठाई, आसिफ फंदा लगाता दिखा। वह आनन-फानन आसिफ के कमरे पहुंची, तो दरवाजा भीतर से बंद था।

पंखे के कुंडे में गमछे के सहारे लटका था शव
किरायेदारों की मदद से धक्का मारकर दरवाजा खुलवाया, तो आसिफ पंखे के कुंडे में गमछे के सहारे लटक रहा था। कल्याणपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

तहरीर के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
युवती ने आसिफ का मोबाइल पुलिस को सौंपा। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आसिफ के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed