Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girlfriend reached boyfriends house both consumed poison family had banned keeping mobile

UP: प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, दोनों ने जहर खाया…मौत, परिजनों ने मोबाइल रखने पर लगाई थी पाबंदी, पढ़ें मामला

Sun, 30 Mar 2025 06:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Mar 2025 06:44 AM IST
सार

Jalaun News: पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दोनों के घर आसपास हैं। बिरादरी अलग होने के बाद भी दोनों के घरों में परिवार जैसा माहौल है। मोहिनी व राहुल के बीच तीन साल से प्रेम संबंध था, लेकिन उन्होंने यह बात किसी के सामने उजागर नहीं होने दी।

विज्ञापन
Girlfriend reached boyfriends house both consumed poison family had banned keeping mobile
राहुल राजपूत और मोहिनी दुबे की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में प्रेमी के घर पर प्रेमी और प्रेमिका जहर खा लिया। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया। बाद में प्रेमी की भी मौत हो गई। डेढ़ वर्ष पहले ही प्रेमिका की शादी हुई थी। वह पांच दिन पहले ही मायके आई थी। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव निवासी राहुल राजपूत (23) का अपनी पड़ोसी मोहिनी दुबे (22) से करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग था।

विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पहले मोहिनी की शादी परिजनों ने उरई के पटेल नगर निवासी अवनीश से कर दी थी। पांच दिन पहले ही मोहिनी गांव आई थी। शुक्रवार रात तीन बजे अपने घर की दीवार फांदकर राहुल के पास पहुंची। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर मोहिनी ने शोर मचाकर राहुल के परिजनों को जहर खाने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम
इस पर परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। राहुल की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है पड़ोसी होने के नाते दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था।

विज्ञापन

Girlfriend reached boyfriends house both consumed poison family had banned keeping mobile
घरों के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala

शादी के बाद हुई थी प्रेम प्रसंग की जानकारी
शादी होने पर अलगाव से दोनों दुखी थे। शादी होने के बाद दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को हुई थी। मोहिनी पांच बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता ने आठ वर्ष पहले जहर खाकर जान दी थी। वहीं, राहुल दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मां का निधन हो चुका है। वह घर पर रहकर खेती किसानी का काम करता था। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि दोनों में प्रेम प्रसंग था।

विज्ञापन

परिजनों ने मोबाइल रखने पर लगाई थी पाबंदी
डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव में मोहिनी व राहुल की जहर खाने से हुई मौत पर गांव का माहौल गमगीन है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दोनों के घर आसपास हैं। बिरादरी अलग होने के बाद भी दोनों के घरों में परिवार जैसा माहौल है।

Girlfriend reached boyfriends house both consumed poison family had banned keeping mobile
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे परिजन - फोटो : amar ujala

ससुरालीजन लेने आए, तो जाने से मना कर दिया
मोहिनी व राहुल के बीच तीन साल से प्रेम संबंध था, लेकिन उन्होंने यह बात किसी के सामने उजागर नहीं होने दी। परिजनों ने डेढ़ वर्ष पहले मोहिनी की शादी कर दी थी। शादी के कुछ माह बाद ही मोहिनी मायके ऐर आ गई। जब ससुरालीजन उसे लेने आए, तो उसने जाने से मना कर दिया। वह छह माह तक मायके में ही रही।

मोहिनी का मोबाइल छीनकर ससुराल भेज दिया था
इसी बीच मोहिनी के परिजनों को जानकारी हुई कि राहुल के साथ उसका प्रेम प्रसंग है। इस पर परिजनों ने मोहिनी का मोबाइल छीनकर उसे ससुराल भेज दिया था। इसके बाद वह वहां ठीक से रहने लगी, लेकिन पांच दिन पहले ही वह गांव पहुंची थी। शनिवार की भोर राहुल के घर पहुंच गई और दोनों ने जहर खा लिया।

Girlfriend reached boyfriends house both consumed poison family had banned keeping mobile
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

रात में खाना खाकर छत पर टहल रहा था राहुल
ऐर गांव निवासी राहुल शुक्रवार की रात करीब दस बजे खाना खाकर छत पर टहल रहा था, जबकि मोहिनी अपने घर पर थी। रात में दोनों के बीच बात हुई और मोहिनी दीवार फांदकर राहुल के पास आ गई। इसके बाद दोनों ने बातचीत के बाद जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed