{"_id":"5cec1bb3bdec22076d206049","slug":"girlfriend-and-boyfriend-get-married-in-police-station-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पास पहुंचे प्रेमी युगल ने कहा- शादी करनी है, फिर क्या! पलक झपकते यादगार हो गया वो पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पास पहुंचे प्रेमी युगल ने कहा- शादी करनी है, फिर क्या! पलक झपकते यादगार हो गया वो पल
Mon, 27 May 2019 10:48 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 27 May 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
चौकी परिसर में बने मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के सोमवार को महाराजपुर थाने की सरसौल पुलिस चौकी पहुंचे प्रेमी युगल ने विवाह की इच्छा जताई। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। इसके बाद जो हुआ उसके बारे में शायद दोनों ने कभी सपने में भी न सोचा होगा।
कस्बा सरसौल निवासी महेंद्र और सान्या के बीच दो साल से प्रेम संबंध है। सान्या के परिजन प्रेम विवाह के विरोध में थे। इस पर सोमवार सुबह दोनों थाने पहुंचे। यहां से थानेदार ने दोनों को सरसौल पुलिस चौकी भेज दिया। प्रेमी युगल ने चौकी पहुंचकर पुलिसकर्मियों से कहा कि उनकी शादी नहीं हुई तो मर जाएंगे।
इस पर सरसौल चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने दोनों के परिजनों को बुलाकर बातचीत की। सान्या के परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए। महेंद्र के राजी होने पर पुरोहित को बुलाया गया। चौकी परिसर में बने मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया। कन्यादान चौकी प्रभारी ने किया। पुलिस कर्मियों ने नवविवाहित जोड़े को उपहार और आशीर्वाद देकर विदा किया। चौकी प्रभारी के मुताबिक अक्टूबर 2018 में प्रेमी युगल आर्यसमाज रीति से विवाह कर चुके हैं। दोनों बालिग हैं।