फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl who never missed a day of school

पिछले दस सालाें से इस लड़की ने एक भी दिन स्कूल नहीं किया बंक

Fri, 23 Feb 2018 11:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Feb 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
girl who never missed a day of school
पलक सेठी
मम्मी अाज स्कूल नहीं जाना है। बचपन में सब ने इस लाइन काे पता नहीं कितनी बार बाेला हाेगा पर हम अापकाे अाज एक एेसी लड़की से मिलवाने जा रहे हैं जिसने कक्षा 3 से कक्षा 12 तक एक भी दिन स्कूल बंक नहीं किया। अापकाे जानकर हैरानी हाेगी दस साल में एक दिन भी पलक स्कूल से अबसेंट नहीं रही। 
विज्ञापन


 मरियमपुर सीनियर सेकेंड्री स्कूल की 12वीं की छात्रा पलक सेठी ने रोजाना स्कूल जाने की नई मिसाल पेश की है। पलक बीते दस साल से लगातार स्कूल जा रही है। एक भी दिन स्कूल मिस नहीं किया है। पलक की इस उपलब्धि के लिए महापौर प्रमिला पांडेय ने उसे स्कूल में सम्मानित किया। पलक बताती हैं कि उनके चचेरे भाई अर्जुन सेठी केजी से 12वीं तक लगातार स्कूल गए थे।
विज्ञापन

 

उन्हीं से प्रेरणा लेकर मैंने भी कक्षा तीसरी में ठान लिया था कि मैं कभी स्कूल बंक नहीं करूंगी। कभी कभार हल्की तबीयत भी खराब हुई लेकिन स्कूल नहीं छोड़ा। उन्हें रोजाना स्कूल जाना और पढ़ना अच्छा लगता है। पलक कौशलपुरी की रहने वाली हैं। पिता साकेत कुमार सेठी निजी कंपनी में जॉब करते हैं जबकि मां कुसुम सेठी गृहणी हैं। बहन अनमोल सेठी एमबीए कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिता साकेत ने बताया कि बेटी ने दस साल पहले जो हमसे वादा किया था उसे पूरा किया। यह मेरे लिए गर्व की बात है। कहते हैं कि ईश्वर का भी इसमें सहयोग रहा कि बेटी कभी ज्यादा बीमार नहीं पड़ी। इसपर मां और बहन ने भी खुशी जताई। पलक बताती हैं कि वह आगे मास कम्युनिकेशन करके पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना कॅरियर स्थापित करना चाहती हैं। वहीं अर्जुन दो साल पहले 12वीं पास करने के बाद अब पॉलिटेक्निक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed