फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl student who came for examination was raped in Kanpur, accused arrested in encounter

Kanpur: परीक्षा देने आई छात्रा से हुआ था दुष्कर्म, चाकू के दम पर किया था कुकृत्य, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2023 07:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Feb 2023 07:53 PM IST
सार

मंगलवार सुबह दलहन रेलवे क्रासिंग पुलिया के पास आरोपी साक्ष्य जलाने पहुंचा था। पुलिस के घेरने पर उसने फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। छात्रा ने लोकलाज के भय से नहीं बताई थी दुष्कर्म की बात।

विज्ञापन
Girl student who came for examination was raped in Kanpur, accused arrested in encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर से परीक्षा देने शहर आई छात्रा से दुष्कर्म और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपी को दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा भी हो चुकी थी।

विज्ञापन

बिल्हौर निवासी छात्रा शनिवार सुबह एसएससी जीडी की परीक्षा देने शहर आई थी। परीक्षा देने के बाद वह शाम को गुरुदेव के पास स्थित मेट्रो स्टेशन के बाहर बैठी थी। तभी वहां आया शख्स उसे किराये पर कमरा दिलाने के बहाने कल्याणपुर रेलवे क्रासिंग के पास ले गया।
विज्ञापन

सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू के दम पर वारदात को अंजाम दिया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 5:15 बजे पुलिस ने बदमाश को दलहन रेलवे क्रॉसिंग पुलिया के पास घेर लिया। बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर झोंका। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा। बदमाश की पहचान रावतपुर के मसवानपुर निवासी मंगल पुत्र अनंतराम के रूप में हुई। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस व वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि मंगल छात्रा के पास से लूटे गए पर्स को जलाने के लिए पुलिया के पास पहुंचा था।

मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में आया था नजर
पुलिस को मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में मंगल छात्रा को अपने साथ ले जाते नजर आया था। मंगल ने वहां से छात्रा को एक ऑटो में बैठाया और कुछ दूर पर उतर गया। शॉर्टकट का बहाना बनाकर उसे रेलवे ट्रैक के किनारे सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था।

दुष्कर्म करने में काट चुका है 10 साल की सजा
पुलिस के अनुसार मंगल मजदूरी या बर्फ का गोला बेचने का काम करता है। 2008 में उसने एक महिला से दुष्कर्म किया था। 2012 में कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। वह 2017 में जेल से छूटकर बाहर आया था।

वारदात के बाद छात्रा ने पुलिस को दुष्कर्म की बात नहीं बताई थी। परिजनों के आने के बाद छात्रा ने उसके साथ दुष्कर्म की बात भी बताई। इसके बाद दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई है।  -विजय ढुल, डीसीपी वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed