सगाई से एक दिन पहले छात्रा की बेरहमी से हत्या, हाईवे किनारे खून से लथपथ मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना स्थल से फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड ने साक्ष्य जुटाए। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। उसका मोबाइल व कपड़ों से भरा बैग गायब है। पुलिस की शुरुआती जांच में शक के दायरे में छात्रा के करीबी हैं। नजीराबाद निवासी छात्रा एक कॉलेज से बीकॉम अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।
नजीराबाद से लेकर जीआरपी थाने तक परिजन चक्कर लगाते रहे। बुधवार रात नजीराबाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। उधर, गुरुवार दोपहर ढाई बजे महाराजपुर के तिवारीपुर गांव के पास हाईवे किनारे एक रोडवेज बस से यात्री उतरा तो उसने छात्रा का शव देखा।
सिर पर चोटें, कपड़े अस्त-व्यस्त
एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि छात्रा के सिर पर गहरे जख्म हैं। आशंका है भारी हथियार से सिर पर वार किए गए हैं। वहीं कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इसलिए दुष्कर्म की भी आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या का कारण समेत अन्य सवालों के जवाब मिल सकेंगे।
पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। सर्विलांस टीम को लगाया गया है। सीडीआर खंगाली जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
अनंत देव, एसएसपी