{"_id":"648d473c669d6a8b13054759","slug":"girl-says-sir-accused-youth-and-police-administration-will-be-responsible-for-my-death-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैं मर जाऊंगी: जिससे शादी होने वाली थी, अब वो मेरी जान के पीछे पड़ा, पीड़ित बोली-फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं मर जाऊंगी: जिससे शादी होने वाली थी, अब वो मेरी जान के पीछे पड़ा, पीड़ित बोली-फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम...
Sat, 17 Jun 2023 11:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:13 AM IST
सार
कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि सर मेरी मौत के जिम्मेदार आरोपी और पुलिस प्रशासन होगा। वो मेरी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर फर्जी एकाउंट बनाकर पोस्ट कर रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में थानों में सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान पीड़ित अब बड़े अफसरों से गुहार लगा रहे हैं। कानपुर में एक दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस कमीश्नर कार्यालय में गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं, जिससे शादी होने वाली थी अब वह मेरी जान के पीछे पड़ा है।
मेरी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर फर्जी एकाउंट बनाकर पोस्ट कर रहा है। अगर मुझे ऐसे ही प्रताड़ित किया जाता रहा तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। जिसकी जिम्मेदारी आरोपी और पुलिस प्रशासन की होगी।
थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस कमिश्नर ऑफिस में पहुंची पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी पीड़ा बयां की। पुलिस कमिश्नर स्टाफ अफसर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कोतवाली को मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी का घर कुर्क करने की तैयारी
कानपुर के साकेतनगर निवासी युवती ने शादी से इनकार किया तो हमीरपुर के सुमेरपुर के सुरौली बुजुर्ग निवासी रामसरन गुप्ता ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर कलक्टरगंज के एक होटल में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने रामसरन की मां कृष्णा को आपबीती बताई तो वह भी बेटे का ही पक्ष लेती रहीं।

शादी न करने पर उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रामसरन और उसकी मां कृष्णा के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी मारपीट और धमकाने में रिपोर्ट दर्ज की। कलक्टरगंज थाना प्रभारी रामजनम सिंह गौतम ने बताया कि आरोपी फरार है। कोर्ट के आदेश पर उसका घर कुर्क किया जाएगा।
सीपी से की छेड़खानी की शिकायत
कानपुर के जूही थाना इलाके की रहने वाली युवती ने अपनी मां के साथ पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर छेड़खानी की शिकायत की। बताया कि विरोध किया और शिकायत करने थाने गए तो उनके भाइयों पर उल्टा मुकदमा लिख दिया गया। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

न्याय न मिलने पर आत्मदाह की धमकी
बिठूर थानाक्षेत्र निवासी पीड़ित ने प्रेसक्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में चेतावनी दी कि न्याय न मिलने पर आत्मदाह कर लेंगे। बताया कि दो मार्च 2023 को निहाल, पूजा पत्नी जीतू, दिनेश आदि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बाजार ले जाने के बहाने काकादेव ले गए। वहां गोलू, उसकी पत्नी सुपर्णा, पूजा आदि ने निहाल के साथ बेटी की शादी के लिए दबाव बनाया।

पुत्री के मना करने पर प्रयागराज ले गए और वकील बुलवाकर बेटी से कई कागजों में हस्ताक्षर करा लिए। निहाल ने बेटी से शारीरिक संबंध बनाए। बिठूर थाने में सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बेटी को ले जाने लगे तो पड़ोसियों ने विरोध किया। पिता ने न्याय की गुहार लगाई है।