{"_id":"5b8abdc942c792466049bc00","slug":"girl-s-murder-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आरोप दुष्कर्म के बाद हत्या का', बहनोई के साथ गई युवती, महिलाओं की नजर चारपाई पर पड़ी, उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आरोप दुष्कर्म के बाद हत्या का', बहनोई के साथ गई युवती, महिलाओं की नजर चारपाई पर पड़ी, उड़ गए होश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में दो दिन पूर्व बहनोई के साथ गई उन्नाव जनपद निवासी युवती की हत्या कर शव बंद घर के आंगन में फेंक दिया गया। युवती के पिता ने अपने दामाद और दामाद के दो बहनोई पर बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के एक गांव से 30 अगस्त को युवती (24) परिजनों को बिना बताए बहनोई के साथ कहीं चली गई थी। शनिवार दोपहर 12 बजे युवती का शव मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिम्माखेड़ा में एक बंद घर में पड़ा मिला। जिस घर से युवती का शिव मिला, वह युवती के बहनोई के मामा का है।

महिलाएं छत पर कपड़े सुखाने गईं थीं
डेमो पिक
मामा अपने परिवार के साथ पानीपत में रहते हैं। दोपहर में मकान के पड़ोस में रहने वाले परिवारों की महिलाएं छत पर कपड़े सुखाने गईं थीं। इसी दौरान महिलाओं की नजर आंगन में चारपाई पर पड़े युवती के शव पर गई। चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
ग्रामीणों द्वारा शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। दोपहर बाद पहुंचे युवती के पिता ने भी शिनाख्त अपनी पुत्री के रूप में की। पिता ने बताया कि 30 अगस्त को उसका दामाद गांव आया था और बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। तब से दोनों की तलाश कर रहे थे, पर कोई जानकारी नहीं मिली।
मल्लावां इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने अपने दामाद और उसके दो बहनोई पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, फिर दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, पर अभी तक तहरीर नहीं दी है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।