{"_id":"60f721228ebc3e67fe48bace","slug":"girl-s-brother-kidnapped-in-one-sided-love","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एकतरफा प्यार में युवती के भाई को किया अगवा, बोला- मार दूंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एकतरफा प्यार में युवती के भाई को किया अगवा, बोला- मार दूंगा...
Wed, 21 Jul 2021 10:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:13 AM IST
सार
अपहरण की सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सकुशल बरामद कर आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के गोविंद नगर में युवक ने युवती पर दोस्ती का दबाव बनाने के लिए सोमवार को उसके छोटे भाई का अपहरण कर लिया। इसके बाद परिजनों को फोन कर बेटी के दोस्ती न करने पर बच्चे की हत्या की धमकी दे दी।
अपहरण की सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सकुशल बरामद कर आरोपी को धर दबोचा। गोविंद नगर यू-ब्लॉक निवासी कल्लू ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला भइया उर्फ विक्रम बेटी पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।
बेटी के इनकार करने पर सोमवार सुबह कक्षा चार में पढ़ने वाले 10 वर्षीय बेटे सौरभ का अपहरण कर लिया। आरोप है कि भइया ने कुछ देर बाद घर पर फोन कर युवती के उसकी बात न मानने पर बेटे की हत्या कर शव गंगा में बहाने की धमकी दी।
विज्ञापन
यह सुनते ही परिजन घबरा कर पुलिस के पास पहुंचे। एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय के अनुसार सर्विलांस टीम की मदद से देर शाम भइया को नौबस्ता के पास से गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लिया गया।

बच्चे को बाइक पर बैठाकर घुमाता रहा
थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा के अनुसार शातिर बच्चे को बाइक पर बैठा कर पूरा दिन शहर के आसपास घूमता रहा। पुलिस ने उसे ट्रेस करने के लिए परिजनों को उसे फोन पर बातें करने में उलझाए रखा। इस बीच कई बार उसने शक होने पर अपना मोबाइल भी बंद किया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से मोबाइल चालू करने पर पुलिस को उसकी लोकेशन मिलती रही।
इंस्पेक्टर के अनुसार भइया बच्चे को पहले गंगा बैराज ले गया, इसके बाद उसकी लोकेशन जाजमऊ, उन्नाव के एक गांव से फिर मंधना, बिठूर वाली रोड पर मिली। अंत में वह विजय नगर से होते हुए रात में नौबस्ता पहुंचा, जहां उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बच्चे से बात कराने पर ली राहत की सांस
पुलिस के अनुसार परिजनों के सारा दिन कहने के बाद भी उसने बच्चे की परिजनों से बात नहीं कराई। इस पर आखिर में युवती के विनती करने पर उसने शाम करीब 6.30 बजे बच्चे से बात कराई। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली, जबकि इसके पहले वह फोन पर हर बार बच्चे की हत्या करने की धमकी देता रहा।