{"_id":"5d0e3acf8ebc3e02f670f4e8","slug":"girl-photo-post-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर किशोरी की फोटो डाल की आपत्तिजनक टिप्पणी, आने लगे रिश्तेदारों के फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर किशोरी की फोटो डाल की आपत्तिजनक टिप्पणी, आने लगे रिश्तेदारों के फोन
Sat, 22 Jun 2019 07:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Jun 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी लड़की की फोटो
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में गंगा नहाने जाते समय किशोरी की फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर अभद्र टिप्पणी कर वायरल कर दिया गया। इससे उसके घर पर रिश्तेदार व अन्य लोगों के फोन आने शुरू हो गए।
इसकी जानकारी होने पर पिता ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने गांव के एक युवक और उसके दोस्त के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
इसमें कहा कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री एक सप्ताह पूर्व गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से गंगा स्नान को पांचाल घाट गई थी। रास्ते में गांव के एक युवक ने पुत्री की फोटो मोबाइल में खींच ली। उसने दोस्त के साथ मिलकर व्हाट्सएप और फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी के साथ वायरल कर दी।
विज्ञापन
इसको देखने के बाद कई लोगों ने इसकी शिकायत की। जब युवक से इस संबंध में शिकायत की तो वह मारपीट को आमादा हो गया। पीड़िता पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।