फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl murdered by thrashing her head and body hanged, deep injuries found in head and legs, report on four

UP: सिर के बल पटककर युवती की हत्या...शव फंदे से लटकाया, सिर और पैर में मिली गहरी चोट, चार लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 02 Mar 2024 05:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Mar 2024 05:02 AM IST
सार

Unnao News: पुरवा कोतवाली क्षेत्र में युवती की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और पैर में चोट मिली है। पुलिस ने गांव के ही चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Girl murdered by thrashing her head and body hanged, deep injuries found in head and legs, report on four
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में पुरवा कोतवाली के एक गांव में युवती की सिर के बल पटककर हत्या कर दी गई। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे गांव के बाहर पेड़ में दुपट्टे से फंदे पर लटका दिया गया। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। सीओ ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई।

विज्ञापन

मृतका के बड़े भाई ने चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में तीन और दाहिने पैर में एक चोट मिली है। सिर में आई चोट उसकी मौत की वजह बनी। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने स्लाइड भी बनाई है। पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार सुबह खेत पर गई थी। काफी देर तक घर नही लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। घर से करीब 350 मीटर दूर नाले के किनारे उसका शव उसी के दुपट्टे के फंदे से पेड़ में लटका मिला। बेटी का शव देख परिजन बेहाल हो गए। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

गांव के ही चार लोगों पर बेटी की हत्या करने का आरोप
कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह पहुंचे और शव फंदे से उतरवाने का प्रयास किया, तो परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। हत्या के आरोप पर सीओ सोनम सिंह भी पहुंचीं और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। उन्होंने मृतका के भाई रामसुमेर को तहरीर देने को कहा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

सिर में तीन गहरी चोटें मिलीं
पैनल में शामिल जिला अस्पताल के डॉ. विवेक गुप्ता और डॉ. अमित श्रीवास्तव ने शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में सिर में तीन गहरी चोटें मिलीं, जो मौत की वजह बनीं। मृतका के दाहिने पैर में भी चोट मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर में लगी चोट युवती को पटकने से आई है। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड भी बनाई गई है।

चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही श्यामू पासवान, शैलेंद्र, गोलू और अंकुश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ ने बताया कि चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

एक साल से प्रेम प्रसंग की चर्चा
मृतका ने कक्षा आठ पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसका गांव के ही श्यामू पासवान से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका परिजन भी विरोध कर रहे थे। कई बार दोनों परिवारों में इस बात को लेकर कहासुनी भी हुई। मृतका के भाई के मुताबिक कहासुनी से नाराज युवक ने साथियों के साथ मिलकर बहन की हत्या कर दी।

29 फरवरी को भी हुई थी मारपीट
मृतका के बड़े भाई ने बताया कि 29 फरवरी की शाम सात बजे बहन खेत की ओर गई थी। तभी गांव के श्यामू, शैलेंद्र, गोलू और अंकुश ने बहन के साथ गलत बर्ताव किया था। विरोध करने पर मारापीटा था। उपचार भी सीएचसी में हुआ था। शुक्रवार सुबह बहन दोबारा खेत गई तो आरोपियों ने उसे मारकर फंदे से लटका दिया। बेटी की मौत से मां व तीन भाई बेहाल हैं।

घटनास्थल पर मिली मृतका की चप्पलें और पानी भरा डब्बा
हत्या की सूचना पर सीओ के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम को मौके से मृतका की चप्पलें मिलने के साथ पानी भरा डब्बा पड़ा मिला है। इसे टीम ने कब्जे में लिया है। पुलिस ग्रामीणों से बातचीत के साथ ही अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद से आरोपी भागे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed