{"_id":"6139f71a8ebc3e2f792b2609","slug":"girl-molested-who-came-out-to-throw-garbage-kanpur-news-knp651038656","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा फेंकने के लिए निकली युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा फेंकने के लिए निकली युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। थाना इलाके के गांव में कूड़ा फेंकने निकली युवती से छेड़छाड़ कर दी गई। युवती ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
22 वर्षीय युवती ने बताया कि गुरुवार सुबह सात बजे वह रोज की तरह घर से कूड़ा फेंकने निकली थी। गांव के बाहरी हिस्से में पहले से मौजूद ताहपुर निवासी रंजीत, रजनीश, अवनीश जाटव और विजय देवी ने पकड़ लिया। तीनों युवकों ने बदनीयती से छेड़छाड़ की। इससे कपड़े फट गए। विजय देवी ने घर ले जाकर बहू बनाने के लिए कहा। शोर मचने पर भाई और कई लोगों ने ललकारा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
युवती ने परिवार के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने युवती को महिला सिपाही की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।