{"_id":"608990678ebc3e591536fc90","slug":"girl-missing-barat-returned-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में इस शादी के चर्चे: दुल्हन बोली- ब्यूटी पार्लर जा रही हूं, बरात लेकर आया दूल्हा पर वो न आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में इस शादी के चर्चे: दुल्हन बोली- ब्यूटी पार्लर जा रही हूं, बरात लेकर आया दूल्हा पर वो न आई
Thu, 29 Apr 2021 08:07 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Apr 2021 08:07 AM IST
सार
दुल्हन पक्ष के लोगों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले में चुप्पी साधे है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जालौन के कदौरा में शादी समारोह से दुल्हन बनने वाली युवती अचानक नदारद हो गई। कन्या पक्ष के लोगों ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ ब्यूटी पार्लर के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी, फिर नहीं लौटी।
दुल्हन पक्ष के लोगों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले में चुप्पी साधे है। थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 अप्रैल को युवती की शादी थी।
बरात आने के पहले ही दुल्हन गांव में ही ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने के लिए गई थी। वहां से वह लापता हो गई। बरात लड़की के दरवाजे पहुंच गई पर उसके लापता होने की जानकारी पर हड़कंप मच गया।

परिजन व रिश्तेदारों ने गांव व आसपास क्षेत्र में उसकी काफी खोजबीन की पर नतीजा सिफर रहा। अंतत: बरातियों को समझा बुझाकर बिना दुल्हन के ही वापस भेज दिया गया। उधर, परिजनों ने एक युवक के खिलाफ लड़की को ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
भांजे पर बेटी को ले जाने का आरोप
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका शादीशुदा भांजा 22 अप्रैल की शाम उसकी 18 वर्षीय बेटी को अपने साथ कहीं ले गया है। जब दोनों का कही पता नही चला तो उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरुण कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।