{"_id":"61b05ae25476921fec206e83","slug":"girl-misdeed-case-in-kanpur-crime-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म: वारदात के वक्त किशोर ने देखी थीं गंदी फिल्में, मोबाइल में मिले वीडियो, सैकड़ों लिंक देख पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म: वारदात के वक्त किशोर ने देखी थीं गंदी फिल्में, मोबाइल में मिले वीडियो, सैकड़ों लिंक देख पुलिस भी हैरान
Wed, 08 Dec 2021 12:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:45 PM IST
सार
बच्ची ने परिजनों को बताया कि आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। पूछताछ में आरोपी ने इस बारे में कहा कि बच्ची चिल्लाने लगी थी। इसलिए उसने कपड़ा मुंह में ठूंसकर आवाज बंद कराई थी। जिससे बच्ची बेदम हो गई थी। पीड़िता बहुत दहशत में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी किशोर पोर्न वीडियो देखने का लती है। वारदात के वक्त व उससे पहले उसने तमाम इस तरह के वीडियो देखे थे। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ।
बरामद मोबाइल में कई पोर्न वीडियो मिले हैं। गूगल सर्च हिस्ट्री में सैकड़ों पोर्न साइट के लिंक भी मिले। जिससे इसकी पुष्टि हुई। पुलिस ने मोबाइल भी कब्जे में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोर के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ।
मोबाइल चेक किया गया तो उसमें कई पोर्न वीडियो मिले। उसके बाद गूगल की सर्च हिस्ट्री देखी गई। जिसमें पोर्न वीडियो के तमाम लिंक थे। वह ऑनलाइन पोर्न देखता था। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना से पहले व उसी दौरान उसने ये वीडियो देखे थे।
विज्ञापन
मुंह में ठूंस दिया था कपड़ा
बच्ची ने परिजनों को बताया कि आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। पूछताछ में आरोपी ने इस बारे में कहा कि बच्ची चिल्लाने लगी थी। इसलिए उसने कपड़ा मुंह में ठूंसकर आवाज बंद कराई थी। जिससे बच्ची बेदम हो गई थी। पीड़िता बहुत दहशत में है। ज्यादा कुछ न बोल रही है और न ही बता रही है।

आरोपी के भाई पर भी शक
परिजनों ने बताया कि जानकारी हुई है कि वारदात के वक्त किशोर का भाई भी वहीं मौजूद था। आशंका है कि वह भी वारदात में शामिल रहा है। हालांकि परिजनों ने यह तथ्य तहरीर में नहीं लिखा। पुलिस का कहना है कि अगर परिजन बयानों में इस बारे में कहते हैं तो विवेचना के दौरान नाम जोड़ा जाएगा।

अभिभावकों को बच्चों की निगरानी करनी चाहिए। खासकर तब जब वह अकेले में मोबाइल चला रहे हों। उनसे बातचीत करनी चाहिए। यह पता लगाने का प्रयास करना चाहिए कि वह घंटों घंटों मोबाइल पर क्या देखते हैं और क्या करते हैं। वर्तमान में पोर्न वीडियो देखकर कम उम्र के बच्चों का माइंडसेट बदल रहा है। दुष्कर्म जैसी वारदात के पीछे ये माइंडसेट अहम है। - डॉ. नरेश चंद्र गंगवार, मंडलीय मनोवैज्ञानिक