फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक व्हाट्स एप ग्रुप ने खुशियों से भर दी इस बेटी की झोली, गरीब परिवार के लिए ये बने भगवान

Tue, 23 Apr 2019 10:08 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Apr 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Girl marriage with the help of whatsapp group in Fatehpur
व्हाट्स एप ग्रुप की पहल पर बेटी की हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फतेहपुर जिले के किशनपुर (खागा) में व्हाट्स एप ग्रुप ने एक गरीब परिवार में खुशियां भर दी। कस्बा से संचालित यमुनांचल नाम से ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने गरीब परिवार के बेटी की शादी में सहयोग का प्रचार किया।

जैसे-जैसे लोगों को गरीब परिवार के विषय में पता चला, तो लोग मदद करने के लिए एकजुट होकर आगे आए। शादी में किसी ने खाने की व्यवस्था तो किसी ने उपहार देने का संकल्प लिया।
Girl marriage with the help of whatsapp group in Fatehpur
व्हाट्स एप ग्रुप की पहल पर बेटी की हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
किशनपुर नगर पंचायत में रहने वाली माया रैदास के पति की मौत कई साल पहले हो गई है। उनकी पुत्री निशा देवी की शादी 21 अपै्रल को होनी थी, लेकिन गरीबी के चलते बारातियों के खाने-पीने व शादी में उपहार की व्यवस्था को लेकर गरीब महिला परेशान थी।
Girl marriage with the help of whatsapp group in Fatehpur
व्हाट्स एप ग्रुप की पहल पर बेटी की हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
यह खबर किशनपुर के यमुनांचल ग्रुप के सदस्यों को सुनने को मिली। इस परिवार की बेबसी का ग्रुप के माध्यम से सहयोग की अपेक्षा को लेकर प्रचार किया। इसकी शुरुआत गु्रप के सदस्य व कस्बा निवासी कल्लू अग्रवाल ने की। धीरे-धीरे यह मैसेज गु्रप के अलावा व्हाट्स एप में फैलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl marriage with the help of whatsapp group in Fatehpur
व्हाट्स एप ग्रुप की पहल पर बेटी की हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
नगर के समाज सेवी व अन्य लोग गरीब परिवार के घर जाकर सहयोग करने का आश्वासन दिया। धीरे-धीरे सहयोग करने वालों का गु्रप बढ़ता गया। फिर सभी लोगों ने गरीब के बेटी की शादी धूमधाम से कराने की योजना बनाई।
विज्ञापन
Girl marriage with the help of whatsapp group in Fatehpur
व्हाट्स एप ग्रुप की पहल पर बेटी की हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
21 अप्रैल को नगर पंचायत के लोगों की एकता एक मिसाल के तौर पर देखने को मिली। जो जिस से बन पड़ा हर किसी ने सहयोग किया। ग्रुप से जुड़े सदस्य, समाज सेवी, पुलिस कर्मियों ने शादी में सहयोग किया। बरात के स्वागत से लेकर खाने पीने की व्यवस्था और शगुन के सामान का खर्च यमुनांचल गु्रप के सदस्यों ने लिया। 21 अप्रैल को बारात आई, शादी हुई और सोमवार को विदाई हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed