फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl kidnapped from the door of the house police searched CCTV recovered in six hours accused arrested

Mahoba: घर के दरवाजे से बालिका को किया अगवा, पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले…छह घंटे में किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 01:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Nov 2024 01:28 PM IST
सार

Mahoba News: जिले के एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम को युवक ने अगवा कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से छह घंटे में बालिका को स्टेशन से बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Girl kidnapped from the door of the house police searched CCTV recovered in six hours accused arrested
मासूम बालिका - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में मोहल्ला हवेली दरवाजा में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम बालिका को एक युवक अगवा कर ले गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने खुद सड़क पर उतरकर दस पुलिस टीमें तलाश में लगाईं। चप्पे-चप्पे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज से कड़ी-दर-कड़ी जोड़कर पुलिस ने बालिका को महोबा रेलवे स्टेशन से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

हवेली दरवाजा निवासी जीतेंद्र साहू की बेटी योगिता मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक बालिका लापता हो गई। बेटी के गायब होने पर मां मीना और अन्य परिजन उसकी आसपास तलाश करने लगे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए, तो एक युवक बालिका को अगवा कर ले जाते नजर आया।
विज्ञापन

अपहरण के मामले में एसपी, अपर एसपी वंदना सिंह व सीओ दीपक दुबे मौके पर पहुंचे और मामले में तत्परता दिखाते हुए सर्च अभियान शुरू कराया। हवेली दरवाजा से इलाके के एक-एक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मोहल्ला नैकानापुरा के पास आरोपी बालिका को ऑटो में बैठाते नजर आया। तब पुलिस ने स्टेशन रोड के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस
फुटेज के आधार पर पुलिस रेलवे स्टेशन महोबा पहुंची। जहां कई लोगों से पूछताछ की गई और जीआरपी थाना प्रभारी रणविजय सिंह का भी सहयोग लिया गया। बाद में पता चला कि आरोपी ट्रेन में बैठकर बालिका को महानगर दिल्ली ले जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने बालिका को ट्रेन से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने परिजनों को बच्ची सौंपते हुए आरोपी से पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed