फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl injured in wild boar attack girl was playing outside the house ran away when villagers shouted

Farrukhabad: जंगली सुअर के हमले से बालिका घायल, घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, ग्रामीणों के चिल्लाने पर भागा

Fri, 13 Dec 2024 05:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Dec 2024 05:26 PM IST
सार

Farrukhabad News: कमालगंज थाना क्षेत्र में जंगली सुअर ने घर के बाहर खेल रही बालिका को हमला कर घायल कर दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

विज्ञापन
Girl injured in wild boar attack girl was playing outside the house ran away when villagers shouted
जंगली सुअर के हमले से घायल बालिका - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही बालिका पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इससे बालिका के पैर में घाव हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर जानवर भाग गया। परिजन घायल बालिका को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उपचार किया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गंगाइच निवासी मोहसीन की पुत्री रियासीन (8) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे जंगली सुअर ने रियासीन पर हमला कर दिया। पैर में काट लेने से घाव हो गया। बालिका के चिल्लाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण चिल्लाते हुए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

ग्रामीणों के एकत्रित होने पर जंगली जानवर मौके से भाग गया। पूर्व प्रधान नफीस व मोहसीन घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक डॉ. विकास पटेल ने बालिका का उपचार किया। घायल को एंटी रैबिज वैक्सीन लगाने के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed