फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl hanged the boy ate poison

फांसी के फंदे पर झूल रही थी टीचर, पड़ोसी लड़के ने ये सब देखकर कर दिया कुछ ऐसा

Tue, 07 Nov 2017 01:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Nov 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
Girl hanged the boy ate poison
डेमो पिक
यूपी के कानपुर मे एक ऐसा मामला सामने आया जिसने केवल पुलिस ही नहीं दो परिवारों को भी हैरान कर दिया। टीचर को फांसी के फंदे पर झूलता देख पड़ोसी लड़के ने ऐसा कदम उठा दिया कि उसका जवाब न तो वो खुद दे रहा है न ही उसके घरवाले कुछ बोलने को तैयार हैं।  
विज्ञापन


कानपुर बाबूपुरवा कॉलोनी में सोमवार शाम शिक्षिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके कुछ देर बाद उसके घर के पास रहने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसको गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया। इस बारे में परिजनों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी बेचेलाल एचएएल में अफसर है। उनकी बेटी रोशनी उर्फ रोली स्थानीय स्कूल में शिक्षिका थी। बेचेलाल के घर के पास डिफेंस कर्मी दीपक उर्फ दीपू गांगुली रहता है। दीपू शादीशुदा है। सोमवार शाम करीब 8 बजे रोशनी ने फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर हॉस्पिटल ले गए। वहां उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए शव को घर ले गए। इधर, उसकी मौत के कुछ देर बाद दीपू ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसको गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। दोनों ने जानलेवा कदम क्यों उठाया। इस बारे में परिजनों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। देर रात को जानकारी होने पर पुलिस दोनों के घर गई, लेकिन दोनों के परिजन घर पर नहीं मिले। इंस्पेक्टर का कहना है कि घरवालों का पता लगाया जा रहा है। उनसे पूछताछ कर कारण पता लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed