फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl hanged herself because a man Flirting with her

युवक की इस हरकत पर किशाेरी ने दे दी जान

Fri, 08 Dec 2017 09:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
girl hanged herself because a man Flirting with her
डेमो पिक

इटावा के जसवंतनगर स्थ‌ित जौनई गांव में छेड़छाड़ के बाद एक किशोरी ने घर के कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ पुत्री से छेड़खानी करने एवं विरोध करने पर मारपीट का मामला एक एक दिन पहले दर्ज कराया था।

विज्ञापन

 

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जौनई निवासी अजीत सिंह ने पुलिस बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर के दरवाजे पर स्थित शौचालय में गई थी। उसी दौरान गांव में उसके पड़ोसी अंजेश कुमार पुत्र मुन्नालाल किशोरी को पकड़कर घसीटते हुए घर ले गया और छेड़छाड़ करने लगा।

विज्ञापन

 

किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। किशोरी की चीखें सुनकर परिजन आ गए। उन्होंने अंजेश के चंगुल से किशोरी को छुड़ाया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अंजेश के खिलाफ छेड़छाड़ का ममला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद अंजेश को हिरासत में थाने ले आई। परिजनों अनुसार छेड़छाड़ होने से के बाद से किशोरी गुमसुम थी। लोक लाज के भय से शुक्रवार तड़के पांच बजे कमरे में फंदा बनाकर उस पर लटक गई। घटना के वक्त परिवार के सभी लोग शौच के लिए गए थे। वापस लौटे तो किशोरी का शव फंदे पर लटकता देखा।

 

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी में फांसी लगाकर जान दी है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।  आरोपी युवक की हिरासत में लेकर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed