फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl hanged herself after writing a line

किसी को नहीं पता तुमने मुझे धोका दिया लिख फांसी के फंदे पर झूली युवती, पुलिस को इस एक नाम की तलाश

Mon, 12 Aug 2019 08:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 12 Aug 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
girl hanged herself after writing a line
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के हसनगंज में सोमवार की सुबह खेत में आम के पेड़ से 19 वर्षीय युवती का शव दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। पेड़ के पास गीली मिट्टी में अमर नाम के युवक पर धोखा देने की बात भी लिखा मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवती के बैग से मिली बैंक की पासबुक के आधार पर उसके पते पर जानकारी की तो पता चला कि माता-पिता की मृत्यु के बाद वह पांच साल से अचलगंज क्षेत्र में अपने मामा के यहां रह रही थी।
विज्ञापन


घटना की तफ्तीश कर रही पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है। वहीं, सच्चाई जानने के लिए अमर नाम के व्यक्ति की तलाश कर रही है। पुलिस ने मिट्टी में अंगुली से खुरचकर लिखी गई लाइनों की वीडियो रिकार्डिंग कराई है। रामपुर अखौली गांव के बाहर सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने सुखराम के खेत में आम के पेड़ से एक युवती का शव फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन


 

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। युवती के बैग में पंजाब नेशनल बैंक की एक पास बुक मिली, जिसमें उसका नाम वंदना पुत्री अशोक और पता पुरवा कोतवाली के नौगवां गांव का मिला। एसओ हरप्रसाद अहरवार ने पुरवा कोतवाली पुलिस की मदद से पहचान कराई तो पता चला कि मृतक वंदना के माता पिता की पांच वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी।

इसके बाद से वह अचलगंज के गहरा गांव निवासी अपने मामा सुरेंद्र पुत्र मंगली के यहां रह रही थी। उधर, पुलिस से घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मामा सुरेंद्र ने बताया रविवार को वंदना अपनी नानी शांति को शहर के बड़ा चौराहा स्थित किसी डॉक्टर के पास दांत में दर्द की दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक उसके न लौटने पर तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

एसओ हर प्रसाद अहरवार ने बताया कि मिट्टी में लिखा है कि ‘आपके लिए अपनी बहन को छोड़ा, किसी को पता भी नहीं कि तुमने मुझे धोखा दिया अमर’। बताया कि मृतका के मौसा के गांव, मामा या उसके पैतृक गांव में किसी अमर नाम के युवक द्वारा किसी बात को लेकर धोखा देने की वजह से आत्महत्या करने का अंदेशा है। उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है। एसओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की बात कही है। उन्होंने अंदेशा जताया कि अमर नाम का युवक या तो युवती के मौसा या आसपास किसी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed