फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl eloped with lover before engagement in Banda

Banda: सगाई से पहले लड़की प्रेमी संग फरार, पिता तिलक चढ़ाने गए थे, घरवालों से कहा था- मुझे ये रिश्ता मंजूर नहीं

Sun, 27 Nov 2022 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Nov 2022 12:41 PM IST
सार

कालिंजर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी बेटी की शादी की तैयारी में लगा हुआ था, लेकिन सगाई से एक दिन पहले लड़की प्रेमी संग फरार हो गई। इसके बाद शादी के साथ ही परिवार की खुशियां भी बिखर गईं।

विज्ञापन
Girl eloped with lover before engagement in Banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में शादी के चंद दिन पहले युवती अपने प्रेमी संग चली गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लगा। लोगों ने बताया कि पिता रिश्तेदारों के साथ वर पक्ष के घर तिलक चढ़ाने गए थे। तभी मां से बाजार जाने की बात कहकर युवती घर से निकल गई थी।

विज्ञापन

पिता ने चित्रकूट निवासी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रिश्तेदारों के साथ 20 नवंबर को पुत्र की शादी का तिलक लेकर महोबा जनपद गया था। घर में सिर्फ मां थी।
विज्ञापन

इस दौरान पुत्री घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली फिर वापस नहीं आई। तिलक से वापस लौटने पर जानकारी हुई। खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लगा। चित्रकूट जनपद के भरतकूप निवासी युवक के घर जाने पर जानकारी हुई कि युवक भी नदारद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने युवक के खिलाफ दी तहरीर
उससे पुत्री का प्रेम प्रसंग था। मौका पाकर युवक पुत्री को फुसलाकर ले गया। उन्होंने यह भी बताया कि 27 नवंबर को पुत्री की शादी थी। बारात की तैयारी चल रही थी। बेटी के गायब होने के बाद सभी तैयारी खत्म हो गई। पुलिस ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

युवती को नहीं पसंद था रिश्ता
सूत्रों के मुताबिक युवती को रिश्ता पसंद नहीं था। उसने घरवालों से शादी न करने को कहा था। लेकिन परिजन उसकी शादी की जिद पर अड़े थे। युवती मनपसंद शादी की बात कह रही थी, लेकिन पिता तैयार नहीं था। इसी के चलते वह 20 नवंबर को प्रेमी संग कहीं चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed