{"_id":"610849398ebc3e84445c1bab","slug":"girl-dies-due-to-loader-collision-two-injured-akbarpur-news-knp6439618159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से बालिका की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से बालिका की मौत, दो घायल
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के मैदू रोड पर सोमवार दोपहर लोडर की टक्कर से स्कूटी सवार बच्ची की मौत हो गई। हादसे में उसकी ताई व पिता घायल हो गए। स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सिंगसियापुर के मुन्ना खां ने बताया कि वह स्कूटी से बेटी फरीन उर्फ अनम (5) व भाभी रिजवाना (28) को लेकर जरूरी काम से अकबरपुर जा रहा था। रास्ते में मैदू रोड पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे बच्ची सड़क पर गिर गई।
वहीं वह तथा रिजवाना सड़क से नीचे गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मुन्ना को मामूली चोटें आई हैं वहीं रिजवाना गंभीर रुप से घायल हैं।
विज्ञापन
कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि घटना के बाद लोडर लेकर चालक फरार हो गया है लेकिन लोडर का नंबर मिल गया है। घायल मुन्ना की तहरीर पर लोडर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।