{"_id":"5d091a698ebc3e2ac3413740","slug":"girl-died-in-kannauj-due-to-fall-in-vegetables-pot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म सब्जी भरे भगौने में गिरी मासूम, एक चीख के बाद मातम में बदल गईं शादी की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म सब्जी भरे भगौने में गिरी मासूम, एक चीख के बाद मातम में बदल गईं शादी की खुशियां
Tue, 18 Jun 2019 11:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। खुशनुमा माहौल था लेकिन एक चीख ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। एक दिल दहला देने वाली घटना से कन्नौज जिले के छिबरामऊ इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
छिबरामऊ के एक गांव में तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान एक मासूम बच्ची गर्म सब्जी भरे भगौने में गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जनपद मैनपुरी के कुरावली निवासी उमेश की पत्नी अपनी एक वर्षीय मासूम बच्ची पलक के साथ कोतवाली क्षेत्र के मड़ैया हाथिन गांव स्थित रिश्तेदारी में तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम पलक खेलते हुए अचानक घर के बाहर पहुंच गई। इस बीच वह वहां रखे गर्म सब्जी भरे भगौने के पास पहुंच गई और उसमें जा गिरी। उसकी चीख सुन लोग दौड़ पड़े।
आनन-फानन में उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया यहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।