{"_id":"5f7487ab8ebc3e9b9d117919","slug":"girl-died-father-and-brother-injured-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: पड़ोसी के घर कुत्ता घुसने पर हुआ विवाद, कुल्हाड़ी के हमले से महिला की मौत, पिता और भाई की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: पड़ोसी के घर कुत्ता घुसने पर हुआ विवाद, कुल्हाड़ी के हमले से महिला की मौत, पिता और भाई की हालत गंभीर
Wed, 30 Sep 2020 07:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Sep 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले के महाखेड़ा गांव में मंगलवार रात पड़ोसी के घर में कुत्ता घुसने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी और कुल्हाड़ी चलीं। एक पक्ष से महिला, उसका पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया। जहां बुधवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। थानेदार का कहना है कि परिजनों के कानपुर से लौटने के बाद तहरीर मिलेगी, इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ललौली थानाक्षेत्र के महाखेड़ा गांव के बुद्धीलाल सोनकर ने कुत्ता पाल रखा है। इनका कुत्ता मंगलवार रात पड़ोसी टिर्रा उर्फ राम बहादुर के घर में चला गया। इस पर टिर्रा ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि टिर्रा ने भाई मन्ना, बेटे बीरन, नीरज और भतीजे शैलेंद्र के साथ लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में बुद्धीलाल, उसका बेटा आशीष और विवाहिता बेटी पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बुद्धीलाल के हाथ में फैक्चर हो गया। पिंकी के सिर में गंभीर चोटें आईं और आशीष के सीने व सिर में चोटें आईं। जानलेवा हमले की सूचना पर ललौली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बहुआ पीएचसी पहुंचाया।
हालात नाजुक होने पर तीनों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। यहां से सभी घायलों को कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह सात बजे पिंकी (28) की मौत हो गई।
थानेदार संदीप कुमार ने बताया कि मामले में टिर्रा, बेटे बीरन व भतीजे शैलेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चूंकि महिला के पिता व भाई कानपुर में भर्ती हैं। लिहाजा अभी तक लिखित तहरीर नही मिल सकी है।
साल भर से पिता के घर में रह रही थी पिंकी
पिंकी का विवाह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफरबाद गांव के धरमराज के साथ हुआ था। पिंकी, पिता के कहने पर पति व दो बच्चों के साथ मायके में साल भर से रह रही थी। जैसे ही बुधवार पिंकी की मौत की खबर महाखेड़ा गांव पहुंची। परिवार में कोहराम मच गया। पिंकी की मौत से तीन साल के बेटे ज्ञान प्रकाश व एक साल की बेटी रागिनी के सिर से मां का साया छिन गया।