{"_id":"5b268e654f1c1bf26e8b889c","slug":"girl-committed-suicide-in-objection-of-gutkha-chewing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में फेल होने के बाद बेटी ने शुरू किया गुटखा चबाना, मां ने मना किया तो उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में फेल होने के बाद बेटी ने शुरू किया गुटखा चबाना, मां ने मना किया तो उठाया यह कदम
Sun, 17 Jun 2018 10:23 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:23 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के चकनथनपुर गांव के भूप सिंह लोधी की बेटी आरती उर्फ कल्लो (17) इस साल इंटर में फेल हो गई थी। मां निर्मला ने बताया कि इसके बाद से आरती गुटखा खाने लगी थी। रविवार सुबह उसे गुटखा चबाते देख जमकर फटकारा। दो चार चांटे भी मार दिए। मां के डांट से छात्रा इस कदर नाराज हुई कि जिंदगी खत्म करने की ठान ली।
2 of 4
रोती-बिलखती मां, परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मां की डांट से क्षुब्ध होकर दोपहर के समय आरती घर से लापता हो गई। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे, तभी ग्रामीणों ने सनगांव गांव रेलवे क्रासिंग के डाउन ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की खबर दी। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि छात्रा ट्रैक के आसपास घूम रही थी। डाउन लाइन पर ट्रेन के आते ही छात्रा ने कूद कर जान दे दी।
3 of 4
आरती की फाइल फोटो
ग्रामीणों ने बताया जब तक वह लोग कुछ समझ पाते ट्रेन निकल चुकी थी। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मां बहनों में कोहराम मच गया। पिता भूप सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी कर परिवार का खर्च चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमाे पिक
आरती छह बहनों (पुष्पा देवी, गौरी, पूजा, कल्पना, खुशी) में तीसरे नंबर की थी। सबसे छोटा मोहित इकलौता भाई है। सबसे बड़ी बहन पुष्पा शादीशुदा है। घर में मातम का मौहाल है। मां का कहना है कि आरती ऐसा कदम उठा लेगी ऐसा सोचा भी न था। इस घटना के बाद से परिवार के नहीं बल्कि आसपास के लोग भी सदमे में हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।