फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Girl attempted suicide after marrying her lover in Auraiya, Passengers once and RPF saved the second time

प्रेमी से नहीं हुई शादी, तो आत्महत्या का प्रयास: युवती को एक बार यात्रियों...फिर RPF ने बचाया, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 11 Mar 2023 08:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Mar 2023 08:47 PM IST
सार

दिबियापुर थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ शादी न होने पर युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवती ने दो बार ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास किया, लेकिन पहली बार यात्रियों ने और दूसरी बार आरपीएफ ने बचा लिया।  

विज्ञापन
Girl attempted suicide after marrying her lover in Auraiya, Passengers once and RPF saved the second time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में मामा के गांव में एक युवक से प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती ने दो बार ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पहले तो यात्रियों ने रोका, लेकिन न रुकने पर आरपीएफ को सूचना दी गई। आरपीएफ ने समझा बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम फफूंद रेलवे स्टेशन पर एक 18 वर्षीय युवती प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर संदिग्ध अवस्था में बैठी थी। अचानक एक ट्रेन आने पर युवती ने ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास किया। इस बीच स्टेशन पर मौजूद  यात्रियों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद भी किशोरी प्लेटफार्म पर ही बैठी रही। यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ पहुंचती इसके पहले दूसरी ट्रेन आने पर वह ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास करने लगी। तब तक आरपीएफ की महिला सिपाही पूनम पहुंची और युवती को पकड़कर आरपीएफ थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बता रहे हैं उल्टा रिश्ता
इस बीच सूचना पर युवती के परिजन भी आरपीएफ थाने पहुंच गए। सहायल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह ककोर क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने मामा के गांव के युवक से प्रेम करती है। परिजन रिश्ता उल्टा बताकर उसकी शादी युवक से नहीं होने दे रहे हैं।

दोनों को मरना था, लेकिन युवक नहीं पहुंचा
इसलिए उन दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का फैसला किया था। युवक को भी रेलवे स्टेशन पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इधर, युवती के मामा भी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक पर संदेह होने पर उन लोगों ने अपनी निगरानी में रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed