फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl accused of molestation police recovered ten thousand hurt lover committed suicide investigation started

Kanpur: युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया, पुलिस ने दस हजार वसूले, आहत प्रेमी ने दे दी जान, जांच शुरू

Tue, 11 Feb 2025 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Feb 2025 11:43 AM IST
सार

Kanpur News: आरोप है कि पुलिस आदित्य को उठाकर चौकी ले आई और फिर युवती से माफी मंगवाकर दस हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया। इससे क्षुब्ध होकर आदित्य ने सोमवार सुबह पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी।

विज्ञापन
Girl accused of molestation police recovered ten thousand hurt lover committed suicide investigation started
शव रखकर हंगामा करते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी के श्यामनगर में एक युवक ने पूर्व प्रेमिका और पुलिस के उत्पीड़न से आहत होकर फंदे से लटककर जान दे दी। पूर्व प्रेमिका ने बात करने की जिद करने पर उसके खिलाफ पुलिस में छेड़छाड़ की शिकायत कर दी। आरोप है कि पुलिस ने पहले युवती से माफी मंगवाने के बाद दस हजार रुपये लेकर उसे चौकी से छोड़ दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद युवक के परिजनों ने पहले प्रेमिका के घर के बाहर, फिर शव रखकर जमकर हंगामा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्यामनगर के डी ब्लॉक निवासी सिक्योरिटी गार्ड नारायण कश्यप का बेटा आदित्य (24) जाजमऊ में बेल्ट कारखाने में काम करता था। आदित्य के परिवार में मां नीलम और छोटी बहन रिया है।

विज्ञापन

युवती ने विवाद के बाद बात करना बंद कर दिया
परिजनों ने बताया कि आदित्य का पिछले दो साल से न्यू आजादनगर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिनों पहले युवती ने विवाद के बाद आदित्य से बात करना बंद कर दिया। उसने युवती को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। उल्टा उस पर छेड़खानी और तेजाब डाल देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए श्यामनगर चौकी में शिकायत कर दी।

Girl accused of molestation police recovered ten thousand hurt lover committed suicide investigation started
पiरिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala

पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटका मिला शव
आरोप है कि पुलिस आदित्य को उठाकर चौकी ले आई और फिर युवती से माफी मंगवाकर दस हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया। इससे क्षुब्ध होकर आदित्य ने सोमवार सुबह पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। युवक के परिजन शव को लेकर पहले जीटी रोड पर शिवकटरा मोड़ के पास हंगामा करने लगे। पुलिस के समझाने पर वहां से उठे और प्रेमिका के न्यू आजादनगर स्थित घर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी
पुलिस ने जबरन शव पुलिस जीप से पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिर निष्पक्ष जांच का आश्वासन देने पर करीब दो घंटे बाद हंगामा शांत हुआ। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि आदित्य एकतरफा प्रेम के चलते युवती को परेशान करता था। इस पर युवती ने शिकायत की थी। रुपये लेकर छोड़ने का आरोप परिजन लगा रहे हैं, तो मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।

Girl accused of molestation police recovered ten thousand hurt lover committed suicide investigation started
पुलिस वालों से बहस करते परिजन - फोटो : amar ujala


प्रेम प्रसंग नहीं, परेशान करता था युवक
युवती के भाई के मुताबिक आदित्य बहन को परेशान कर रहा था। प्रेम प्रसंग जैसी कोई बात नहीं है। उसने कहा कि परेशान करने की वजह से ही पुलिस से शिकायत की थी। वहीं, युवक के परिजनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने स्थानीय पुलिस पर दस हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed