{"_id":"5f42b72e8ebc3e61e46e5890","slug":"girl-accused-of-forcibly-converting-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘मेरे प्यार को लव जेहाद का नाम न दें’, शालिनी से फिजा बनी युवती ने खुद वीडियो जारी कर की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरे प्यार को लव जेहाद का नाम न दें’, शालिनी से फिजा बनी युवती ने खुद वीडियो जारी कर की अपील
Mon, 24 Aug 2020 12:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालिनी यादव के फिजा बनने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इससे परेशान होकर खुद शालिनी ने मो. फैसल के साथ रविवार को एक और वीडियो वायरल किया है। इस वीडियो में फिजा कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से फैसल से निकाह किया है। लोग उनके रिश्ते को लेकर गलत कमेंटबाजी कर रहे हैं।
कहा कि ‘मेरे प्यार को लव जेहाद का नाम न दें’...। फिजा ने कहा है कि पुलिस पूर्व में दिल्ली के चांदनी महल थाने में उसके बयान ले चुकी है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से निकाह की बात कबूल की है। पुलिस ने किस कानून के तहत दोबारा मो. फैसल व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
फिजा ने वीडियो के माध्यम से लोगों से उसके प्यार पर राजनीति न करने की अपील की। इस वीडियो में फिजा के पास मो. फैसल भी बैठा दिख रहा है। फिजा ने कहा कि जब पुलिस उसके बयान ले चुकी है, तो मो. फैसल के रिश्तेदारों पर उनका पता पूछने के लिए दबाव क्यों डाला जा रहा है।
विज्ञापन
युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा हंगामा
करीब दो महीने पहले घर से गई युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को किदवई नगर थाने में जमकर हंगामा किया। चेतावनी दी कि 12 घंटे में युवती की तलाश कर सबके सामने उसके बयान नहीं कराए गए तो वे लोग युवक के घर पहुंचकर हंगामा करेंगे।

बाबूपुरवा सीओ ने दोनों को जल्द बरामद करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। बर्रा छह निवासी शालिनी यादव 20 जून को लखनऊ में पेपर देने जाने की बात कहकर निकली थी। उसके घर न लौटने पर परिजनों ने किदवई नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच परिजनों को पता चला कि शालिनी जूही लाल कॉलोनी निवासी मोहम्मद फैसल के साथ कहीं चली गई है।
इस पर परिजनों ने दोबारा किदवईनगर थाने में फैसल के खिलाफ मानव तस्करी के लिए अपहरण करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी जानकारी होने पर शालिनी ने फैसल के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसमें कहा है कि उसने फैसल से निकाह कर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है और उसका नाम अब फिजा है।
मामला लखनऊ मुख्यालय तक पहुंचा तो आलाकमान के निर्देश पर युवक-युवती को बरामद करने के लिए किदवईनगर से एक टीम दिल्ली व गाजियाबाद रवाना की गई। वहीं विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंचकर युवती को जल्द बरामद करने की बात कही।
आरोप लगाया कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। युवती के बयान सबके सामने कराए जाने चाहिए। प्रदर्शन में दिलीप सिंह, मयंक वर्मा, शिवम सैनी, दीपू, तुषार, दिलीप गंगवानी आदि मौजूद रहे। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि युवती को जल्द बरामद कर मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान कराए जाएंगे।