फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ghosts cemetery fiercely attacked the transport town

कब्रिस्तान के 'भूतों' ने यहां जमकर मचाया उत्पात!

Thu, 23 Mar 2017 08:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 08:03 AM IST
सार

-ट्रांसपोर्ट कंपनी और ट्रकों में की तोड़फोड़ 
-तीन पर जानलेवा हमला
-एक कंडक्टर और दो बाबू लहुलुहान

विज्ञापन
ghosts cemetery fiercely attacked the transport town
डेमो - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

विस्तार

कानपुर मंगलवार की देर रात ट्रांसपोर्ट नगर में गोस्ट राइडर का आंतक देखने को मिला। इलाकाई कब्रिस्तान में रहने वाले युवकों के झुण्ड ने नदीम नाम के अपने लीडर की अगुवाई में ट्रकों और ट्रांसपोर्ट कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, वहीं दो युवकों और एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटकर लहुलुहान कर दिया। उनका कसूर सिर्फ इतना था की नशे में धुत्त इन युवकों को गालीगलौज करने से रोका था।
विज्ञापन


 

भूतों ने रात भर मचाया उत्पात

ghosts cemetery fiercely attacked the transport town
पीड़ित वारादात के बाद - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
तोड़फोड़, मारपीट और उत्पात मचा रहे युवकों से जान बचाने के लिए जब ड्राइवर, कंडक्टर और पल्लेदार कंपनी के ऊपर स्थित घर में चढ़ गए, तो इन गुंडों ने अंदर तक घुसकर उसको बेरहमी से पीटा। वहां बीच बचाव करने आई एक महिला और उसके पति को भी नहीं बख्शा। मौके पर पहुंची पुलिस और इलाकाई लोग ट्रांसपोर्ट कंपनी और घर के दरो-दीवारों पर हर जगह खून के निशान देख कर सकते में आ गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ख़ौफ़ज़दा ड्राइवर युवक को बमुश्किल कमरे से निकाल पाई पुलिस

ghosts cemetery fiercely attacked the transport town
वारदात के बाद घटनास्थल पर जमा पुलिस और भीड़ - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
मौके पर फ़ोर्स पहुंचे ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज बीपी रस्तोगी ने बुरी तरह घायल और ख़ौफ़ज़दा ड्राइवर युवक को बमुश्किल कमरे से निकाला। कल्लू नाम के इस ड्राइवर को तुरंत उपचार और मेडिकल के लिए पुलिस ने उर्सला भेजा। पुलिस के अनुसार टांसपोर्ट कंपनी में लगे दो सीसीटीवी कैमरों में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। फुटेज से अन्य पांच अज्ञात हमलावरों को पहचाना जायेगा।

 
विज्ञापन

स्नैचिंग भी करता है भूतों का ये गैंग 

ghosts cemetery fiercely attacked the transport town
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
ट्रांसपोर्ट नगर कब्रिस्तान बस्ती का नदीम (26) वर्षीय और उसके साथी बाइकर गैंग बनाकर घूमते हैं। इनमें एक की बाइक पर 'घोस्ट राइडर', यानी भूत, भूत की सवारी लिखा है। लोगों के अनुसार ये नदीम खुद को भूतों का गैंग लीडर कहता है। वो दावा करता है की जब बाइक हाथ में हो तो पुलिस उसको छू भी नहीं सकती। उसपर बाइक से स्नैचिंग जैसे अपराधों का संदेह भी है।

 

ईंट, गुम्मे, सरिया से मारपीट और तोड़फोड़

ghosts cemetery fiercely attacked the transport town
वारदात के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
चौकी इंचार्ज और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया ट्रांसपोर्ट नगर में जामे बिल्डिंग के बगल में स्थित आनंद अग्रवाल की बनारस फ्रेट कैरियर नाम से कंपनी है। वारदात रात 12:30 बजे की है। कल्लू ड्राइवर लोडिंग के लिए कंपनी के सामने ट्रक लगा रहा था। इतने में अपने बाइकर गैंग के साथ वहां से निकल रहा नदीम ने सामने बाइक अड़ा दी। ड्राइवर कल्लू, कंपनी के 55 वर्षीया बाबू फूलसिंह और शिव बाबू ने नदीम व साथियों से बाइक हटाने को कहा। बस इतने में ही नशे में धुत्त नदीम और साथी हत्थे से उखड़ गए। आरोप है कि वो गाली-गलौज करने लगे। ड्राइवर, बाबुओं और पल्लेदारों ने विरोध किया, तो ये युवक अचानक सड़क से ईंट, गुम्मे और सरिया आदि उठाकर उनपर टूट पड़े।

 

भूतों ने ट्रकों के शीशे तोड़े

ghosts cemetery fiercely attacked the transport town
भूतों ने ट्रकों के शीशे तोड़े - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
नदीम और साथियों ने वहां खड़े आधा दर्जन ट्रकों के शीशे और लाइटें तोड़ डालीं। अचानक हमले से हक्के-बक्के दोनों बाबू बाहर की तरफ, तो वहीं ड्राइवर कल्लू खुद को बचाने के लिए कंपनी के अंदर भागा। उसका सर फूट गया था। हाथ पैरों में भी चोटें थीं। उसके पीछे हमलावर नदीम और साथी भी कंपनी में घुस गए। अंदर इन हमलावरों ने काउंटर के चैंबरों के सारे शीशे, कंप्यूटर आदि तोड़ डाले। फिर कंपनी के ऊपर स्थित मकान पर चढ़ गए। यहां रहने वाले दो परिवारों और पल्लेदारों ने कल्लू को बचाने का प्रयास किया तो उनपर भी लात-घूंसों के बौछार कर दी।

 

भूतों का पूरा गैंग था साथ

ghosts cemetery fiercely attacked the transport town
खौफजदा ट्रक ड्राइवर को बाहर बुलाती पुलिस - फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
नीचे युवकों के इस गैंग के कई और साथी भी आ पहुंचे थे। बीच बचाव कर रही महिला बमुश्किल बच सकी। कमरे के अंदर घुसकर नदीम व साथियों ने कूल कैग उठाकर कल्लू के सिर और शरीर पर कई प्रहार किए। लहूलुहान कल्लू वहीं गिर पड़ा। उसको मरणासन्न छोड़कर चीखते, चिल्लाते हमलावर नीचे आये तो एक बचे शीशे को नशे में हाथ से तोड़ने की कोशिश में नदीम का हाथ कट गया। इतने में पब्लिक ने डायल 100 और थाने पर फ़ोन कर दिया। पुलिस सायरन की आवाज़ सुनकर हमलावर गलियों में भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed