{"_id":"5f814777b1c65b06bd26d8fa","slug":"ghaziabad-company-got-contract-to-repair-coaches-of-kanpur-agra-metro-coaches","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद की कंपनी ने सिंगापुर, ऑस्ट्रिया की कंपनियों को पछाड़ा, कानपुर-आगरा मेट्रो के कोच की मरम्मत का ठेका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद की कंपनी ने सिंगापुर, ऑस्ट्रिया की कंपनियों को पछाड़ा, कानपुर-आगरा मेट्रो के कोच की मरम्मत का ठेका मिला
Sat, 10 Oct 2020 11:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter @OfficialDMRC
गाजियाबाद की कंपनी ने कानपुर-आगरा की मेट्रो के कोच की मरम्मत का ठेका हासिल करने में कामयाबी पायी है। इस रेस में जुटी सिंगापुर, ऑस्ट्रिया की कंपनियों को इस कंपनी ने पछाड़ दिया है। यह कंपनी मेट्रो डिपो के लिए बोगी टर्न टेबल्स की डिजाइनिंग, निर्माण, आपूर्ति, स्थापना और मेट्रो कोचों की मरम्मत का काम देखेगी।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बीती 14 जुलाई को इस कार्य ( केएनएजी-04) के लिए टेक्निकल बिड खोली गई थी, जिसके बाद तकनीकी स्तर पर सभी टेंडरों का मूल्यांकन हुआ था। तकनीकी मूल्यांकन के बाद सिंगापुर की कंपनी मेसर्स साइक्लोसिस्टम पीटीई लिमिटेड, ऑस्ट्रिया की कंपनी मेसर्स ऑटोलिफ्ट जीएमबीएच, ठाणे की मेसर्स रेनमाश इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और गाजियाबाद की कंपनी मेसर्स लाई ये सेंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड योग्य मिली।
टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड के मूल्यांकन के बाद 5 अक्टूबर को मेसर्स लाई ये सेंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को यह टेंडर दे दिया गया। इस टेंडर के अंतर्गत कानपुर और आगरा मेट्रो परियोजनाओं में बनने वाले मेट्रो डिपो के लिए 4 यूनिट बोगी टर्न टेबल्स की सप्लाई होनी है। चार यूनिट के अंतर्गत 12 बोगी टर्न टेबल्स मंगाई जाएंगी। बताया गया कि बोगी टर्न टेबल्स एक तरह का उपकरण होता है, इसकी मदद से मेट्रो के कोच की मरम्मत की जाती है।