फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ghatampur road accident in kanpur, wedding van collides with truck

घाटमपुर सड़क हादसा: तीन और घायलों की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची छह, दो की मौके पर ही मौत

Tue, 19 Apr 2022 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Apr 2022 10:45 AM IST
सार

रविवार देर रात घाटमपुर हाईवे पर बरातियों से भरी वैन की ट्रक में टक्कर हुई थी। इस हादसे में वैन चालक समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, हैलट में भर्ती तीन घायल महिलाओं के दम तोड़ते ही कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
Ghatampur road accident in kanpur, wedding van collides with truck
हादसे के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर हाईवे पर रविवार रात बरातियों से भरी वैन की ट्रक में भीषण भिड़ंत के बाद सोमवार को हैलट में इलाज के दौरान घायल तीन महिलाएं जिंदगी से जंग हार गईं। हादसे में अब तक छह मौतें हो चुकी हैं। वैन चालक समेत तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। शेष छह बरातियों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के सूखापुर गांव निवासी रामपाल नागर के बेटे सनी की बरात रविवार रात 10 वैन और दो लोडरों में सवार होकर बर्रा विश्वबैंक की ओर जाने को निकली थी। बरातियों से भरी एक वैन के मुगलरोड पर हथेरुआ मोड़ के पास पहुंचते ही भोगनीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में सूखापुर निवासी वैन चालक वीरू संखवार (22), उसके रिश्तेदार बौना उर्फ लालाजी (24) और सुगंज गांव निवासी सुतलू (50) की मौके पर मौत हो गई थी।

विज्ञापन

Ghatampur road accident in kanpur, wedding van collides with truck
मृतक के परिजन रोते हुए - फोटो : अमर उजाला

9 घायलों में बिधनू, शिवगंज निवासी भूरी (50), उनकी बहू खुशबू (30), फत्तेपुर नौरंगा निवासी सत्तो उर्फ उर्मिला (50), कानपुर देहात के पुखरायां निवासी फूला (45), उनका बेटा राजकुमार (17), चकेरी निवासी ज्योति (30), उनका बेटा ललित (5), नौबस्ता उस्मानपुर निवासी बबलू (30), सुगंज गांव निवासी मंटोरा उर्फ सुशीला देवी (48) को पुलिस ने हैलट में भर्ती कराया था। सोमवार को इनमें से भूरी, ज्योति व मंटोरा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक हुई छह मौतों से पोस्टमार्टम हाउस में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। मौजूद परिवारों के बीच कोहराम मचा रहा। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कराया।

Ghatampur road accident in kanpur, wedding van collides with truck
दंपती सुतलू और मंटोरा की बेटियां शव देखते ही रो पड़ीं - फोटो : अमर उजाला

बेटियों के सिर से उठ गया माता-पिता का साया
हादसे में जान गंवाने वाले दंपती सुगंज गांव निवासी सुतलू व मंटोरा की पांच बेटियां हैं। इनमें से दो की शादी हो चुकी है। तीन बेटियों में गुलशन (16), नीलम (13) व स्वाति (12) का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्हें ढांढस बंधाने आने वाले लोगों की आंखें भी बेटियों की हालत देख कर नम हो गईं। स्वाति मानसिक रूप से बीमार है। माता पिता का उनके सिर से साया उठा जाने पर अब परिजनों को उनके पालन पोषण की फिक्र सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed