फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   GHATAMPUR: Dead body of a youth found in river

GHATAMPUR: नोन नदी में मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Mon, 06 Feb 2023 03:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Feb 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
GHATAMPUR: Dead body of a youth found in river
नोन नदी में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर में सोमवार को सजेती थाना क्षेत्र के बावन गांव के पास नोन नदी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव को उतराता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक के शरीर में चोट के निशान हैं। जिससे हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बावन गांव के किनारे से गुजरी नोन नदी के पुल के नीचे एक युवक का शव उतराता मिला। पुल से गुजरे ग्रामीणों ने यूपी 112 पर पुलिस कंट्रोल रूम को नदी में शव पड़ा होने की सूचना दी। जानकारी पर पहुंची सजेती पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला है। 
विज्ञापन


सजेती थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि युवक महरून रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहने हुए है। हाथ, पैर, सिर व चेहरे पर चोंट के निशान हैं। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed