{"_id":"bf7838aeeebdc675dee61c751939ece8","slug":"get-the-unclaimed-interest-on-pf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ के निष्क्रिय खातों पर भी मिलेगा ब्याज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ के निष्क्रिय खातों पर भी मिलेगा ब्याज
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 03 Jan 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन निष्क्रिय खातों पर ब्याज देने की तैयारी कर रहा है। इसका फायदा उन कर्मचारियों को मिलेगा जो कई जगह नौकरी
करने के बाद अपना पीएफ ट्रांसफर नहीं कराते हैं। कानपुर रीजन में करीब एक लाख से अधिक ऐसे खाते हैं जिनमें करोड़ों रुपये जमा हैं।
विभाग के वरिष्ठ अफसर ने बताया कि अभी ऐसे खाते जिनमें तीन साल तक कोई लेनदेन नहीं होता था, उसे निष्क्रिय मानकर ब्याज देना बंद कर दिया जाता था।
विभाग की ओर से यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (यूएएन) दिए जाने की व्यवस्था के बाद से यह तथ्य सामने आए हैं कि तमाम पीएफ खाता धारक ऐसे हैं जो किसी संस्थान या कार्यालय में तीन वर्ष काम करते हैं फिर उसे छोड़कर दूसरी जगह काम करना शुरू कर देते हैं।
दूसरी जगह काम के दौरान उनका नया पीएफ खाता नंबर जनरेट हो जाता था, लेकिन जानकारी के अभाव में अपना पीएफ ट्रांसफर नहीं कराते हैं। जिसका परिणाम यह होता है कि इन खातों में लेनदेन बंद हो जाता है।
लेकिन पीएफ खाताधारक का वास्तविक अंशदान (किसी अन्य संस्था के जरिए) जारी रहता है। विभाग में भी कोई जानकारी न होने के कारण इन खातों को निष्क्रिय मान लिया जाता था लेकिन अब विभाग ने यूएएन नंबर देने की व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिसमें नौकरी बदलने के बाद भी पीएफ नंबर नहीं बदलेगा। इस व्यवस्था के आने के बाद ऐसे निष्क्रिय खातों में अब ब्याज देने की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
इंप्लाइज प्रॉविडेंट फंड स्टाफ यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कानपुर रीजन में ऐसे खातों की संख्या एक लाख से अधिक है जिनमें करोड़ों रुपये जमा हैं।