फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Get possession of KDA flats at old rates by paying 25 to 50 percent money, this time price will not increase

Kanpur: 25 से 50 प्रतिशत धन देकर पुराने रेट पर पाएं केडीए के फ्लैटों में कब्जा, इस बार नहीं बढ़ेगी कीमत

Tue, 11 Jun 2024 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Jun 2024 11:18 AM IST
सार

Kanpur News: मैनावती मार्ग स्थित केडीए ग्रींस, केडीए हाइट्स, केडीए रेजीडेंसी आदि योजनाओं में पांच हजार से ज्यादा फ्लैट खाली पड़े हैं। इन योजनाओं के अलावा सर्वाधिक डिमांड वाली योजना सिग्नेचर ग्रींस में थ्री बीएचके के सभी फ्लैट बिक चुके हैं।

विज्ञापन
Get possession of KDA flats at old rates by paying 25 to 50 percent money, this time price will not increase
केडीए - फोटो : amar ujala

विस्तार

यदि आप केडीए के ईडब्ल्यूएस फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत निर्धारित कीमत का 25 प्रतिशत धन जमा कर एग्रीमेंट के बाद मनपसंद फ्लैट पर कब्जा ले सकते हैं। शेष धन किस्तों में जमा करने के बाद रजिस्ट्री होगी।

विज्ञापन

वहीं, एलआईजी या उससे बड़े फ्लैट लेने पर 50 प्रतिशत धन जमा कर कब्जा मिलेगा। प्राधिकरण चालू वित्तीय वर्ष में इन फ्लैटों के दाम भी नहीं बढ़ाएगा। उन्हें पूर्व निर्धारित कीमत पर ही बेचा जाएगा। इसके लिए केडीए 16 जून को होने वाली बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाने जा रहा है।
विज्ञापन

मैनावती मार्ग स्थित केडीए ग्रींस, कल्याणपुर-सिंहपुर मार्ग पर स्थित केडीए हाइट्स, पनकी स्थित केडीए रेजीडेंसी, शताब्दीनगर, हिमालय, हिमगिरी, शिवालिक, अमन, अरावली, नीलगिरी, यशोदानगर के पास स्थित भागीरथी-जाह्नवी आदि योजनाओं में पांच हजार से ज्यादा फ्लैट खाली पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैटों की बिक्री की रफ्तार बहुत कम
इन योजनाओं के अलावा सर्वाधिक डिमांड वाली योजना सिग्नेचर ग्रींस में थ्री बीएचके के सभी फ्लैट बिक चुके हैं। वहीं, टू बीएचके के कुछ ही फ्लैट शेष हैं। इनकी कीमत केडीए ने डेढ़ साल में करीब सात लाख प्रति फ्लैट बढ़ा दी है। अन्य योजनाओं में बने फ्लैटों की बिक्री की रफ्तार बहुत कम है।

बैठक बजट सहित अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे
इसलिए इनके दाम पूर्ववत रखने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बैठक में महायोजना 2031, चालू वित्तीय वर्ष के बजट सहित अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे। इनका एजेंडा तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed