फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   general bakshi four pieces pak

जनरल बक्शी बोले, 'मान जाओ पाकिस्तान नहीं तो चार टुकड़े होंगे'

Sun, 23 Oct 2016 12:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
general bakshi four pieces pak
मेजर जनरल जीडी बक्शी
आईआईटी के फेस्ट ‘अंतराग्नि 2016’ में आए रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बक्शी ने पाकिस्तान सरकार और सेना को खूब खरीखोटी सुनाई। कहा अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से अभी भी बाज नहीं आया तो उसके चार टुकड़े कर देंगे। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पीएम मोदी की सराहना की। बोले पीएम मोदी ने देश की सेना को आजादी देकर उसका मनोबल बढ़ाया है। पाकिस्तान 30 साल से भारत को डरा रहा था। अब उसकी औकात नहीं है कि हमसे आंख उठाकर बात भी कर सके।
विज्ञापन


जेएनयू के शहीदों के लिए क्यों नहीं रोए
मेजर बक्शी जेएनयू के उन छात्रों पर भी बरसे जो अफजल गुरु को शहीद बताकर कार्यक्रम करते रहे। बक्शी ने कहा ये सब आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हैं। अगर वाकई में इन्हें देश की चिंता होती तो उन पांच हजार शहीदों के लिए कार्यक्रम करते जो जेएनयू में पढ़कर फौज में शामिल हुए थे। बक्शी ने कहा कि कश्मीर में जो हालात हैं उसके लिए अपने ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


बाहर जाओ, लेकिन देश के लिए काम करो
रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बक्शी ने युवाओं को देश के लिए काम करने को प्रेरित किया। बोले, आप नौकरी के लिए भले ही विदेश जाओ, लेकिन वहां से तकनीक सीख देश के विकास में अपना योगदान दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed