फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganpati Complex Fire: Fire flared up again at 11 p.m., firefighters sprayed water

Ganpati Complex Fire: रात 11 बजे फिर से धधक उठी आग, अग्निशमन दल ने डाली पानी की बौछार

Sat, 08 Nov 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Nov 2025 11:41 PM IST
सार

Ganpati Complex Fire: गणपति कांप्लेक्स में आग न बुझाती तो हमराज कांप्लेक्स जैसा हाल हो सकता था। कांप्लेक्स में सौ से अधिक दुकानें हैं और आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं।

विज्ञापन
Ganpati Complex Fire: Fire flared up again at 11 p.m., firefighters sprayed water
Ganpati Complex Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर के गणपति शॉपिंग कांप्लेक्स में सौ से अधिक दुकानें हैं, लेकिन यहां आग बुझाने के इंतजाम न के बराबर हैं। इसकी पुष्टि अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक जांच में हुआ है। अगर आग न बुझती तो यहां हमराज कांप्लेक्स जैसे हालात हो सकते थे। कांप्लेक्स के बगल से गई गली के अंदर भी बच्चों के कपड़े, साड़ी, सूट, जूते-चप्पल और अन्य दुकाने हैं, जिसके बाहर दोपहिया वाहन खड़े थे। आग की लपटें आसपास की दुकानों को चपेट में ले सकती थीं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने वाहनों को हटवाकर बचाव कार्य किया। दुकानदारों और खरीदारी करने आए लोगों को मार्केट से निकलवाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि कांप्लेक्स में आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिले हैं। इसको लेकर संबंधित विभाग से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

Ganpati Complex Fire: Fire flared up again at 11 p.m., firefighters sprayed water
Ganpati Complex Fire - फोटो : अमर उजाला
02.08 पर मिनी कंट्रोल पर सूचना आते ही रवाना की गईं दमकल
सीएफओ ने बताया कि मिनी कंट्रोल में सूचना शनिवार दोपहर 02.08 पर आई। फजलगंज, पनकी समेत अन्य फायर स्टेशनों ने सात दमकल की गाड़ियां मौके पर कुछ ही देर में पहुंच गईं। एक घंटे देरी से पहुंचने की बात पर बोले कि जीटी रोड पर गाड़ी को निकलने में जितना समय लगा। मौके पर एक रेस्क्यू टीम भी भेजी गई थी। सबसे पहले लोगों को बाहर निकलवाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ganpati Complex Fire: Fire flared up again at 11 p.m., firefighters sprayed water
Ganpati Complex Fire - फोटो : अमर उजाला
देर रात भड़क उठी आग
कांप्लेक्स में रात करीब 11 बजे फिर से आग भड़क उठी, जिस पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी की बौछार की। पहली मंजिल की कुछ दुकानों की फर्श तोड़कर बेसमेंट में केमिकलयुक्त पानी डाला गया।

 
विज्ञापन

Ganpati Complex Fire: Fire flared up again at 11 p.m., firefighters sprayed water
Ganpati Complex Fire - फोटो : अमर उजाला
मार्केट के अंदर की गली आवास भी
मार्केट के अंदर की गली कई आवास भी बने हुए हैं। आग लगने के बाद वहां के लोग दहशत में रहे। देर रात छज्जे और छतों से बचाव कार्य देखते रहे। क्षेत्र के लोगों ने सबमर्सिबल के सहारे पाइप से पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed