फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ganja smuggling, Attacked inside the house, murdered after complaining to police, all four accused arrested

गांजा तस्करी में वर्चस्व: घर में घुसकर हमला, थाने में शिकायत के बाद कर दी हत्या, चारों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 01:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Sep 2024 01:02 PM IST
सार

Kanpur News: गोविंदनगर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर के भाइयों ने साथियों संग मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। दोनों पक्षों में इलाके में गांजा बेचने को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
ganja smuggling, Attacked inside the house, murdered after complaining to police, all four accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर में वर्चस्व को लेकर हिस्ट्रीशीटर के भाइयों ने गवाही देने नाराज घर में घुसकर पड़ोसी पर हमला कर दिया। शुक्रवार को शिकायत कर बहन संग थाने से लौट रहे महादेवनगर बस्ती निवासी साहिल (30) को साथियों संग मिलकर धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। दोनों में इलाके में गांजा बेचने को लेकर पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने देर रात सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

रतनलालनगर के महादेवनगर बस्ती निवासी गांजा तस्कर विकास उर्फ मैडी गोविंदनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह जेल में बंद है। हिस्ट्रीशीटर के भाई विक्रम और विवेक पर भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर व उसके भाई पड़ोस में रहने वाले साहिल (30) उसकी बहनों मुस्कान, मोनी, सोनी, मोहिनी पर कई बार हमला कर चुके हैं। बीते वर्ष साहिल पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने के प्रयास के मामले में हिस्ट्रीशीटर और उसके भाइयों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

15 दिन पहले विक्रम और विवेक जेल से छूटकर आए हैं। बहन मुस्कान ने बताया कि इस मामले की 24 सितंबर को कोर्ट में गवाही है। जेल से छूट कर आने के बाद आरोपी गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। इन्कार पर गुरुवार रात आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में गांजा बेचने को लेकर पिछले कई साल से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को वह भाई साहिल के साथ गोविंदनगर थाने शिकायत करने गई थी। वापसी में सीटीआई नहर के पास हिस्ट्रीशीटर के भाई विवेक व विक्रम ने अपने साथियों अक्षय, विशाल के साथ उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस की मदद से नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया
इसके बाद उन्हें लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला करना शुरु कर दिया। यहीं नहीं बीच बचाव करने पर मुस्कान के कपड़े फाड़ दिए, जबकि साहिल को पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया। इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साहिल को उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने देर रात सर्विलांस की मदद से नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल साहिल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक की बहन की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  -अंकिता शर्मा, डीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed