{"_id":"68fd24a0a73273bf100d6eef","slug":"gangsters-preparation-to-attack-accused-of-fraud-by-posing-as-judicial-officer-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1307336-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: न्यायिक अधिकारी बन ठगी के आरोपी पर गैंगस्टर की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: न्यायिक अधिकारी बन ठगी के आरोपी पर गैंगस्टर की तैयारी
विज्ञापन
कानपुर। न्यायिक अधिकारी बनकर ठगी करने के आरोपी अधिवक्ता विष्णु शंकर गुप्ता के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस उसके कानपुर, उन्नाव और अन्य शहरों में संपत्तियों का आकलन कर रही है। अब तक हुई जांच में उन्नाव में तीन प्लॉट का पता चला जो उसने अपनी पत्नी के नाम पर लिए हैं।
कर्नलगंज थाने में केजीएमयू की नर्सिंग स्टाफ ऑफिसर ने नवाबगंज के विष्णु शंकर गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने उसे उन्नाव से महिला आयुषी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नर्सिंग स्टाफ ऑफिसर से आरोपी ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनकर मेट्रिमोनियल साइट से संपर्क किया था। उन्हें कार खरीदने और जरूरत बताकर लाखों रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने आरोपी से करीब 43 लाख रुपये नकद और अर्टिगा कार बरामद की थी। घटना के बाद शहर की शिक्षिका और अन्य युवती ने भी उसके खिलाफ तहरीर दी थी।
कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फजलगंज और ग्वालटोली में भी रिपोर्ट दर्ज है। फजलगंज में दर्ज एफआईआर में कोर्ट की कार्रवाई शुरू हो गई है। विष्णु शंकर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। उसकी संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है।