{"_id":"5c5d7c84bdec22736436aa5b","slug":"gangster-arrested-in-police-encounter-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया ‘पिल्ला डॉन’, पुलिस को छका रखा था इस शातिर ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा गया ‘पिल्ला डॉन’, पुलिस को छका रखा था इस शातिर ने
Fri, 08 Feb 2019 06:26 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
शातिर बदमाश अमित शर्मा उर्फ पिल्ला डॉन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में फीलखाना थाना क्षेत्र के चार्लिस चौराहे के पास शुक्रवार तड़के शातिर बदमाश अमित शर्मा उर्फ पिल्ला डॉन की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमित के बाएं पैर में गोली लगी। घायल को पुलिस ने केपीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व दो खोखे बरामद हुए हैं।
कोतवाली सीओ अजय कुमार के मुताबिक तड़के 3:40 पर फीलखाना पुलिस ने मल्टीलेवल पार्किंग के पास चार्लिस चौराहे से फुलबाग की तरफ जाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। आवाज देने पर वह भागने लगा।
इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई। जो उसके पैर में जा लगी। पकड़ा गया अमित शर्मा उर्फ पिल्ला डॉन पर लूट, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट के डेढ़ दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। साथ ही गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर की भी कार्रवाई उसके खिलाफ की जा चुकी है।