{"_id":"5b8aaaad42c79246300f70fe","slug":"gangrape-with-teenager-in-jalaun-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः रेप करने के बाद 4 दोस्तों को बुलाया, रहम की भीख मांगती रही किशोरी, दरिंदों ने लूट ली अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः रेप करने के बाद 4 दोस्तों को बुलाया, रहम की भीख मांगती रही किशोरी, दरिंदों ने लूट ली अस्मत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Sep 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच युवकों ने एक किशोरी संग गैंगरेप किया। परिजन जब घर लौटे तो बदहवास बेटी को देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता देख तत्काल पांचों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा का कहना है कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है और बाकी के आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने कोतवाली पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर वह पत्नी के साथ कालपी किसी काम से गया था। घर पर सिर्फ बेटी ही अकेली थी और बेटा स्कूल गया था। इसी बीच गांव का राहुल जबरन घर में घुस आया और बेटी के साथ मारपीट कर बलात्कार किया। आरोप लगाया कि इसके बाद राहुल ने अपने मोबाइल से फोन कर गांव के अपने चार साथियों वीर सिंह, हरीशंकर, रामखिलावन, ज्ञान सिंह को बुला लिया।

पत्नी के साथ घर लौटा तो बेटी की हालत देख दंग रह गया
डेमो पिक
इसके बाद सभी ने बेटी के साथ बलात्कार किया। जब वह पत्नी के साथ घर लौटा तो बेटी की हालत देख दंग रह गया। तत्काल उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने भी मामले की गंभीरता देख बिना देरी किए पांचों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट का मामला दर्ज कर लिया और फिर ताबड़तोड़ दबिश देकर मुख्य आरोपी राहुल को पकड़ लिया। किशोरी के परिजनों के मुताबिक वह सिर्फ कक्षा आठ तक ही पढ़ी है, इसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि सभी आरोपी 18 से 28 वर्ष की आयु के हैं। जल्द ही चारों आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
इसके अलावा मुख्य आरोपी के फोन को भी कब्जे में लेकर उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर आरोपी और पीड़ित पक्ष एक ही गांव के होने के कारण वहां भी तनाव की स्थिति बनी है।