फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gangrap with woman in a moving van, the husband stabbed

महिला से चलती वैन में गैंगरेप, पति को चाकू मारा

Thu, 30 Jul 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 30 Jul 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gangrap with woman in a moving van, the husband stabbed
बाबूपुरवा से बुधवार रात एक दंपति को वैन सवार पांच लोगों ने अगवा कर लिया। आरोप है चलती वैन में महिला से दुष्कर्म किया गया। पति के विरोध करने पर उसे धारदार हथियार (चाकू) से घायल कर आरोपी दंपति को निराला नगर खोया मंडी के पास फेंक कर भाग निकले।
विज्ञापन


100 नंबर की सूचना पर गोविंदनगर पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक महिला बेसुध थी और पति को सीने में घाव था। गोविंदनगर एसओ का कहना है कि मामला लेनदेन का है लेकिन आरोपों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बर्रा निवासी पीड़ित परिवार ने बताया कि उसने बबलू से कुछ माह पहले दस हजार रुपये उधार लिए थे।

समय पर ब्याज भी दे रहा था। इस पर रकम नहीं दे पाया तो बबलू धमकी दे रहा था। बुधवार की शाम पत्नी के साथ बाबूपुरवा घर पर मां को देखने आए थे। वापसी में बबलू एक वैन में पांच लोगों के साथ बैठा मिला। बबलू ने ब्याज के रुपये और रकम वापस मांगी। बकौल पीड़ित उसने बबलू से कहा कि बीमार मां को देखने आया हूं, व्यवस्था करके एक-दो दिन में दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इतना सुनते ही बबलू और उसके साथियों ने वैन में पति-पत्नी को खींच लिया। इसके बाद आरोपी दोनों को वैन में घुमाते रहे। पीड़ित ने बताया कि उसकी आंखों के सामने पत्नी से गैंगरेप किया गया, विरोध करने पर चाकू मारकर दोनों को वैन से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed