फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganges is just 31 cm away from the danger mark, the water level will rise further, Now the danger of flood is

Kanpur: गंगा खतरे के निशान से महज 31 सेमी दूर, और बढ़ेगा जलस्तर...अब सता रहा बाढ़ का खतरा, जानें पूरी स्थिति

Tue, 18 Jul 2023 10:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Jul 2023 10:32 AM IST
सार

Kanpur News: सोमवार देर रात तक गंगा में पौने लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी शहर आएगा। ऐसे में कटरी और उसके आस-पास रहने वाले लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। बाढ़ आई तो चैनपुरवा, घामरखेड़ा, देवनीपुरवा और मक्कापुरवा जैसे गांवों में सबसे पहले इसका असर दिखेगा।

विज्ञापन
Ganges is just 31 cm away from the danger mark, the water level will rise further, Now the danger of flood is
गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हुई मूसलाधर बारिश के चलते लगातार गंगा में पानी बढ़ता जा रहा है। रविवार रात को शुक्लागंज में गंगा चेतावनी बिंदु 112 मीटर से महज 39 सेमी नीचे थी। सोमवार सुबह चेतावनी बिंदु से महज 31 सेमी दूर रह गई। यह नौबत तब आई है, जब बैराज के सभी 30 गेट खुले हैं और रविवार को शहर से इस सीजन का सबसे ज्यादा 2.95 लाख क्यूसेक पानी बहाया गया है।

विज्ञापन

वहीं शहर की बात करें, तो गंगा चेतावनी बिंदु 113 मीटर से अभी 1.31 मीटर नीचे हैं। सिंचाई विभाग के गेज रीडर उत्तम पाल ने बताया कि सोमवार सुबह नरौरा से 211074 क्यूसेक और हरिद्वार से 129352 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। यह पानी गुरुवार या शुक्रवार तक शहर पहुंचेगा। फिलहाल बैराज में बिठूर की तरफ यानी अपस्ट्रीम में 113.150 और डाउनस्ट्रीम में 112.870 मीटर जलस्तर है
विज्ञापन

कटरी के लोगों को सता रहा बाढ़ का खतरा
सोमवार देर रात तक गंगा में पौने लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी शहर आएगा। ऐसे में कटरी और उसके आस-पास रहने वाले लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। बाढ़ आई तो चैनपुरवा, घामरखेड़ा, देवनीपुरवा और मक्कापुरवा जैसे गांवों में सबसे पहले इसका असर दिखेगा। कल्लूपुरवा के पास पानी की कटान हुई है। इसके अलावा नून नदी में पानी बढ़ने से बाकरगंज, रमेलनगर, हिंगूपुर, ख्योरा कटरी और भगवानदीन का पुरवा के लोग चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी रखें
वहीं, घाटों  के किनारे जाने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। बता दें कि हाल ही में जिलाधिकारी विशाख जी ने बढ़े हुए जलस्तर से प्रभावित गांव में रहने वाले ग्रामीणों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियों के सक्रिय होने के साथ राहत सामग्री जुटा ली जाए। जलस्तर बढ़ने की स्थिति पर प्रभावित गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed