फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga Park to be built on 40 acres land near Atal Ghat

अटल घाट के पास 40 एकड़ जमीन पर बनेगा गंगा पार्क पहले पन्ने के लिए फोटो

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Ganga Park to be built on 40 acres land near Atal Ghat
माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। शहरवासियों को जल्द ही गंगा नदी के किनारे पिकनिक मनाने के लिए नए पार्क की सौगात मिलेगी। शुक्रवार को हुई केडीए की बोर्ड बैठक में अटल घाट के पीछे कटरी गोहना गांव की 40 एकड़ जमीन पर गंगा पार्क बनाने का फैसला लिया गया। केडीए अध्यक्ष व मंडलायुक्त डॉक्टर सुधीर एम बोबडे ने 1 सप्ताह में जमीन का टेबल टॉप सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड बैठक में 12 प्रमुख व 4 अनुपूरक प्रस्तावों पर मुहर लगी। बोर्ड बैठक के बाद मंडलायुक्त ने बताया कि गंगा नदी के तट पर स्थित ग्राम-कटरी गोहना की आराजी संख्या-39, 41, 42 व अन्य पर भारतीय पर्यटन शोध एवं उद्वर्धन केंद्र को वाटर स्पोर्ट्स के लिए लीज रेंट पर जमीन का आवंटन किया गया था। अब इस जमीन पर शहरवासियों के लिए गंगा पार्क बनाने की सहमति बोर्ड ने दी है। उन्होंने बताया कि टेबल टॉप सर्वे के बाद पूरी जमीन का एक खाका तैयार हो जाएगा। इसके बाद टेंडर के जरिए पार्क के विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए आर्किटेक्ट का चयन किया जाएगा। चयनित आर्किटेक्ट पार्क में विकसित की जाने वाली सुविधाओं का खाका तैयार करेगा। पार्क के विकास का खर्च स्मार्ट सिटी परियोजना से वहन किया जाएगा। केडीए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट के रूप में अपनी सेवाएं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed