फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga Maili Tannery operator sentenced to

गंगा मैली करने पर टेनरी संचालक को सजा

Sat, 06 Aug 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ganga Maili Tannery operator sentenced to
प्रतीकात्मक - फोटो : amarujala
गंगा को मैली करने के लिए जिम्मेदार कानपुर के टेनरी संचालक को यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की स्पेशल कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दो लाख का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही टेनरी बंद रखने का आदेश भी दिया गया है। ऐसे ही मामलों में चार टेनरी मालिकों को एक साल पहले सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन


23 जनवरी 2009 को स्पेशल कोर्ट में मैसर्स रोशन एंड कंपनी, भल्ला स्टेट, कानपुर के खिलाफ बिना अनुमति लिए टेनरी चलाने का केस दायर हुआ था। टेनरी को अवैध रूप से संचालित करते हुए प्रदूषित औद्योगिक उत्प्रवाह मानकों के विरुद्ध गंगा नदी में प्रवाहित होते हुए पाया गया।
विज्ञापन


कोर्ट ने टेनरी बंद करने का आदेश दिया था तो डीएम कानपुर ने टेनरी को सील करा दिया। इस कार्रवाई के बाद निरीक्षण में मैसर्स रोशन एंड कंपनी के मालिक शौकत अली को जिला प्रशासन द्वारा लगायी गई सील तोड़कर दुबारा संचालन करते हुए पाया गया। 20 जुलाई 2016 को वाद की सुनवाई के समय शौकत अली पर गंगा नदी को प्रदूषित करने का दोष सिद्ध पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्पेशल कोर्ट ने मैसर्स रोशन एंड कंपनी पर धारा 41 में एक लाख और धारा 42 में भी एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इन दोनों धाराओं में दो-दो साल की सजा और 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर सजा एक महीने और बढ़ जाएगी। इससे पहले जाजमऊ की चार और टेनरियों को इसी अपराध में सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed